• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

अनाथ बच्ची को मिला एसएनसीयू का साथ

SNCU support for orphan girl

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 15, 2022
in Jaunpur
0
अनाथ बच्ची को मिला एसएनसीयू का साथ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अनाथ बच्ची को मिला एसएनसीयू का साथ
स्वस्थ होने पर बाल कल्याण समिति को सौंपी गई एक अन्य लावारिस नवजात
जौनपुर,संकल्प सवेरा | जिला अस्पताल की सिक न्यू बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) नवजात को जीवन देने का काम कर रही है | समय से पहले जन्म लेने वाले या कम वजन के नवजात को स्वस्थ बनाने में यह यूनिट बड़ी भूमिका निभा रही है |

इसी तरह की एक लावारिस नवजात को गत 11 फरवरी को यहाँ लाया गया था, जिसकी स्थिति नाजुक थी लेकिन यूनिट के सभी कर्मचारियों के प्रयास से अब वह सामान्य स्थिति में पहुँच गई है | इससे दो दिन पहले भी इसी तरह की एक और बच्ची को स्वस्थ बनाकर चाइल्डलाइन के माध्यम से बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है |
एसएनसीयू का पूरा स्टाफ इन दिनों 11 फरवरी को आई बच्ची पर सारा प्यार लुटा रहा है। उस बच्ची को सब प्यार से परी बुलाते हैं | वहां की स्टाफ नर्स प्रतिभा पांडे बताती हैं कि 11 फरवरी को आई बच्ची बहुत ही प्यारी है। स्टाफ नर्स से लेकर सारा स्टाफ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही उसका ख्याल रखते हैं।
एसएनसीयू के नोडल अधिकारी डॉ संदीप सिंह ने बताया कि एक नवजात बच्ची गत 20 जनवरी को जलालपुर में एक नहर के पास तथा दूसरा नवजात (बालक) 29 जनवरी को खुटहन ब्लॉक के उंगली गांव में लावारिस हालत में मिले थे। इनमें से जलालपुर से मिली बच्ची स्वस्थ घोषित होने के बाद नौ फरवरी को चाइल्ड लाइन को सौंप दी गई।

उसके जाने के दो दिन बाद 11 फरवरी को डोभी ब्लॉक के रामदत्तपुर में चाइल्ड लाइन को लावारिस हालत में एक बच्ची मिली। इस समय एसएनसीयू में इस बच्ची की तथा 29 जनवरी को मिले नवजात (मेल बेबी) की परवरिश चल रही है। उन्हें दूध पिलाने, मालिश करने के लिए सभी की जिम्मेदारी तय है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में एसएनसीयू खुलने से लेकर आज तक 30 से ज्यादा ऐसे नवजात लाए गए जिनके माता-पिता का पता नहीं था। लावारिस हालत में आने वाले ज्यादातर नवजात यहां पर चाइल्ड लाइन के माध्यम से लाए जाते हैं।

यहां पर लाए जाने के बाद ऐसे बच्चों के इलाज से लेकर कपड़ा और दूध सभी का खर्च एसएनसीयू ही उठाता है। ऐसे एक नवजात की परवरिस में प्रतिदिन औसतन 150 से 200 रुपये तक का खर्च आता है। स्वस्थ हो जाने पर बाल संरक्षण गृह से सम्पर्क कर इन्हें बाल संरक्षण अधिकारी को सौंप दिया जाता है। जहां से वह बाल संरक्षण गृह बलिया आदि अन्य जगहों पर अच्छे स्वास्थ्य एवं जीवन प्रबंधन के लिए भेज दिए जाते हैं।

Previous Post

चुनाव की दृष्टि से भाजपा जौनपुर ने विधानसभा संयोजक घोषित की

Next Post

नदीम जावेद को सदर विधानसभा से टिकट मिलने पर समर्थको में हर्ष

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
नदीम जावेद को सदर विधानसभा से टिकट मिलने पर समर्थको में हर्ष

नदीम जावेद को सदर विधानसभा से टिकट मिलने पर समर्थको में हर्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.