मछलीशहर (सुरक्षित) सीट से मेही लाल गौतम को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
संकल्प सवेरा,जौनपुर। भाजपा प्रत्याशी मेंही लाल गौतम मूल रूप से विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर के मथुरा मतरी गांव के निवासी हैं,
उनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक तक है।
1995 में पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे, दो बार सन 2000 और सन 2005 में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे हैं और 2010 में उनकी पत्नी ग्राम प्रधान के पद पर भी रही है।
मेही लाल गौतम 2017 में मछली शहर से विधानसभा प्रत्याशी भी रहे हैं, इस बार भाजपा ने उन्हे टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है।
इसके पहले भाजपा के संगठन मे कई पदों पर रहकर पार्टी की सेवा कर रहे थे, आज भाजपा ने उन्हें टिकट देकर मछली शहर सुरक्षित सीट से मैदान में उतार दिया है।












