एआईएमआईएम के प्रत्याशी ने डोर टू डोर संपर्क किया
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा (जौनपुर) एआईएमआईएम भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के प्रत्याशी बृजेश राजभर ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ग्रामसभा चोरसंड में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश किया।
इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने लिए मतदान करने की अपील की और उन्हें पूरखुलूस भरोसा दिलवाया की यदि वह चुनकर आते हैं क्षेत्र की जनता के उम्मीदों पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस दौरान उनके साथ समाजसेवी वसीम अहमद निजाम आरसीएम, नोमान अहमद, शाहनवाज, हाफिज खुर्शीद, असहाब सिद्दीकी, मुस्ताक हाशमी, फरहान अंसारी, सैयद जुल्फिकार, मोहम्मद समीर, सलाउद्दीन हाशमी, महताब आलम, मोहम्मद आसिफ इत्यादि लोग उपस्थित रहे।












