वोट करेगा जौनपुर मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन्न
संकल्प सवेरा सरायख्खाजा जौनपुर जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला की अनोखी पहल पर शाहगंज विकास खंड स्तर के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को प्रतियोगी छात्रों की परीक्षा सम्पन्न हुई। ज्ञातव्य है कि आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए यह परीक्षा एक घंटे की 11 से 12 तक विकास खंड स्तर के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर बी ई ओ राजीव यादव के देख रेख में कराया गया है।
उन्होने बताया कि हर विद्यालयों से दो दो मेधावी छात्रों को विकास खंड स्तर पर नाम भेजा जायेगा जहां पर ब्लांक संसाधन केंद्र पर 15 एवं जिला स्तर पर 18 फरवरी को डायट प्राचार्य की देख रेख में कराया जायेगा।जिला स्तर पर प्रथम 15 व द्वितीय को 10 तथा तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को 5000 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह परीक्षा शनिवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत के हर विध्यालय पर सम्पन्न हुआ।प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी संख्या में युवा मतदाताओं ने भाग लिया












