प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पर ओछी पोस्ट करना पड़ा भारी
फोटो लगा आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर किया वायरल
आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने पर लोगों में गुस्सा
भाजपा मण्डल अध्यक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल
शाहगंजसंकल्प सवेरा चुनावी समर में नैतिकता ताक पर चला गया है। विरोधियों पर कटाक्ष आपत्तिजनक अमर्यादित पोस्ट आम बात है। लेकिन यहां प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पर ही बेहूदा पोस्ट डाल दिया गया। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे। फिलहाल वायरल पोस्ट पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि टप्पू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। हलकान पुलिस आनन-फानन में डैमेज कन्ट्रोल कर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के डिहवा भादी गांव निवासी समसुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन ने अपने सीम पर शहाबुद्दीन भाई के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना रखा था। इसी आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट करता रहा। शिकायत के बाद नम्बर ट्रेश कर गिरफ्तार किया गया। समसुद्दीन पुरानी बाजार मोहल्ले में ओम शांति गली में जनरल स्टोर की दुकान करता हैं। दुकान से ही गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल समसुद्दीन पर 67 आईटी एक्ट एवं भादवि की धारा 505 (2) के तहत मामला पंजीकृत कर चालान भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक समेत एसएसआई जय प्रकाश यादव का राम प्रवेश यादव एवं मुरलीधर यादव रहे।












