जीत के बाद पहला काम पिंकल की लगेगी मूर्ति:अज्जू भैया
संकल्प सवेरा विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के जमुनीपुर नडार गांव में 368 विधानसभा मुंगराबादशाहपुर के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजयशंकर दूबे उर्फ अज्जू भैया वार्ड 38 के जिला पंचायत सदस्य अनीता चौहान के देवर सत्येन्द्र सिंह चौहान उर्फ पिंकल के घर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुये ।
पिंकल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात लोगों को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि पिंकल इतनी कम उम्र में इतने लोकप्रिय हुये।हर जाति वर्ग की जनता उनका सम्मान करती थी।वह हमारे भाई के समान थे उनका परिवार के प्रति त्याग महत्वपूर्ण है उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन अपनी पत्नी के नाम से न कराकर अपनी भाभी के नाम से कराया।
बोलते बोलते उनकी आंखों में आंसू भर आयें लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि 10 मार्च के पश्चात् विजयी होने पर वह सबसे पहले पिंकल की मूर्ति लगवायेंगे जिससे पूरे क्षेत्र के लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। उल्लेखनीय है कि बीते 28 जनवरी को एक सड़क दुघर्टना में पिंकल को गहरी चोटें आयी थी।
ईलाज के दौरान 4 फरवरी को प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में उनकी मौत हो गयी थी। आज की श्रद्धांजलि सभा में ग्राम प्रधान राजकुमार साहू, विनोद सिंह चौहान,किरण कुमार सिंह,दारा चौहान, अरुण कुमार, किशोरी लाल ,विरेन्द्र बहादुर सहित बहुत सारे क्षेत्रवासी मौजूद रहे।












