शिक्षाविद को भेंट किया कृष्ण द्वैपायन महाकाव्य
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शशि मोहन सिंह “क्षेम” ने शिक्षाविद को सरस्वती केअमरगायक यशस्वी कवि, साहित्यकार अपने पिता साहित्य वाचस्पति डाॅ.श्री पाल सिंह क्षेम द्वारा रचित महाकाव्य कृष्ण द्वैपायन भेंट किया।
जनपद के सुइथाकला गांव निवासी शिक्षाविद विनय तिवारी ने क्षेम जी की रचनाओं को प्राणिमात्र के अन्तःकरण को आप्लावित करने में समर्थ बताते हुए उनकी कविताओं का गायन किया। श्री तिवारी ने कहा कि उनकी कृतियों में उनके मनोभाव एवं विचारों के प्रकटीकरण के साथ मानव मूल्यों का भाव तिरोहित हैं।
सुइथाकला गांव निवासी वयोवृद्ध साहित्य प्रेमी पं.दया शंकर दूबे ने क्षेम जी द्वारा रचित कविता सुनाकर उनके भाव कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यश रूपी चांदनी से जौनपुर की धरती आज भी देदीप्यमान हो रही है।”धन्य जनम जगतीतल तासू।पितहिं प्रमोद चरित सुनि जासू।।
‘ को चरितार्थ करते हुए शशि मोहन जी बधाई के पात्र है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राम दयाल द्विवेदी,डाॅ.प्रदीप दूबे, मनोज तिवारी,डाॅ.सुनील दूबे,आशुतोष दूबे,आशीष दूबे आदि मौजूद रहे।












