महंगाई को लेकर मल्हनी बाजार मे किसानों ने किया प्रदर्शन
संकल्प सवेरा,जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में संयुक्त किसान मोर्चा एवं जय किसान आंदोलन बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया और महंगाई के विरोध में नारे लगाए।
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जय किसान आंदोलन के स्वयंसेवकों किसानों ने मल्हनी बाजार में प्रदर्शन नारेबाजी किया और किसानों के साथ हुए विश्वासघात के लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए उसके विरोध में नारे लगाए। इस दौरान किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अपील प्रतियां भी बाजार में वितरित किया।
जय किसान आंदोलन के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों एवं मजदूरों महिलाओं को महगाई की चोट पहुंचाई है। जिसके लिए किसान भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर हरिओम व प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 59 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला हुआ ।
महगाई बेरोजगारी भुखमरी की मार जनता झेल रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजकुमार काका, स्वराज इंडिया के जिलाध्यक्ष आनंद यादव, एडवोकेट विनय कुमार ,सुनील कुमार गुड्डू, सिकंदर ,सुरेंद्र, घनश्याम, राजेश कुमार ,राम अकबाल मौजूद रहें।












