जमीनी विवाद में दबंगों ने दम्पत्ति को पीटा
शाहगंज,संकल्प सवेरा जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों ने पुलिस को सूचना दे इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया।
क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 32 वर्षीय राकेश चौहान पुत्र स्व शीतला प्रसाद व 30 वर्षीय रीता चौहान पत्नी राकेश चौहान को बुधवार को जमीनी विवाद के चलते गांव के ही दबंग लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर कर लहूलुहान कर दिया।
परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दोनों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।












