अनियंत्रित एंबुलेंस सड़क किनारे पलटी चालक समेत दो घायल
जौनपुर ,संकल्प सवेरा।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर के जौनपुर -शाहगंज मार्ग पर बुधवार की शाम असंतुलित एंबुलेंस सड़क के किनारे पलट गई। जिससे चालक समेत दो लोग घायल हुए ।घायलों को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार जिले के एक निजी हॉस्पिटल के एंबुलेंस अकबरपुर से मरीज छोड़कर वापस जौनपुर लौट रही थी जैसे ही वह राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंची। इसी दौरान स्टेरिंग फेल होने की वजह से वह सीधे खदक में जा पलटी जहां अलाव ताप रहे 60 वर्षीय वृद्ध प्यारे भलाल प्रजापति घायल हुए हालांकि उन्होंने भागकर जान बचाई इसके अलावा एंबुलेंस चालक 30 वर्षीय सूरज घायल हुआ। जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
उधर वृद्ध के परिजनों की चालक से नोकझोंक भी हुई ।हालांकि स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। चालक सूरज के अनुसार एंबुलेंस की स्टेरिंग फेल हो गई जिससे वह संतुलन खो बैठे और लोगों को बचाने में ठंडक में पलटी। एंबुलेंस पलटने से एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।












