सुरक्षा गार्ड की सक्रियता से पकड़ा गया एटीएम चोर
एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए 40,000
जौनपुर,संकल्प सवेरा। मड़ियाहूं स्टेट बैंक एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड सुरेश की सक्रियता से एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकाल कर भाग रहा युवक पकड़ा गया।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भौरास गांव निवासी लालचंद मिश्रा जो सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं ।बुधवार को स्टेट बैंक की मड़ियाहूं शाखा में स्थित एटीएम से पैसा निकालने के लिए आए थे। उनके पीछे एक युवक खड़ा था ।जब एटीएम से पैसा नहीं निकला तो युवक ने उनका एटीएम लेकर चेक करने की बात कही और उन्हें अपना दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा कर उनका एटीएम कार्ड लेकर चला गया
।वह एसबीआई एटीएम से 50 मीटर दूर पीएनबी के एटीएम में चला गया ।और वहां से 4 बार में ₹40000 निकाल लिया ।लालचंद मिश्रा ने जब अपना एटीएम चेक किया तो उनका एटीएम नहीं था ।वह युवक को खोजने लगे और सारी बात एसबीआई एटीएम में तैनात गार्ड सुरेश को बताया।
सुरेश सक्रियता दिखाते हुए तुरंत पीएनबी के एटीएम में पहुंच गए, जहां युवक दिखाई दिया ।सीआरपीएफ के जवान ने बताया कि यही युवक है जिसने हमारा एटीएम लिया है। गार्ड ने उसे तुरंत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से ₹40000 बरामद कर लिया ।पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है ।पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जूटी है।












