घोषणापत्र का संकल्प पूरा करने का दमखम सिर्फ भाजपा में
शेषदल केवल केंद्र को प्रस्ताव बनाकर भेजने में ही सक्षम
डाoराम सिंगार शुक्ल ‘गदेला’
संकल्प सवेरा जौनपुर उत्तर –प्रदेश के विधानसभा में चुनावी तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। लोग अपने-अपने घोषणापत्र में बढ़-चढ़कर वादे कर रहे हैं। अगर राजनीतिक बिसात पर इसका आकलन किया जाए तो अपने वायदे निभाने में भाजपा ही मजबूती दिखा सकती है। कारण इन वादों को जमीन पर उतारने के लिए केंद्र का सहय़ोग जरूरी है। भाजपा की केंद्र में सरकार है उसे पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बाकी सब चुनावी लफ्फाजी है, दूसरी पार्टियों केंद्र को सिर्फ प्रस्ताव भेजने के अलावा कुछ नहीं कर सकतीं।
केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022’ जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा के घोषणा पत्र में जो बातें कही गई हैं उससे यहीं लगता है कि अगर इसे जमीन पर उतारी जाएं तो प्रदेश की जनता की अधिकतर समस्याओं को समाधान हो जाएगा। सबका साथ, सबका विकास के स्लोगन को ध्यान में रखते हुए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया गया है। राजनीतिक विश्लेषक यह मानते हैं कि भाजपा के पास केंद्र और उत्तर प्रदेश में दमदार प्रमाणिक और ईमानदार नेतृत्व है। इस नेतृत्व ने जो ठान लिया उसे पूरा करके दिखाया। पहले भाजपा को शहर की पार्टी कही जाती थी मगर केंद्र में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने दिखा दिया की यह शहर की नहीं देश के अंतिम नागरिक की सुरक्षा और ख्याल रखने वाली यह पार्टी है।
कोरोना के आर्थिक आक्रमण के दौर के बाद गरीबों को मुफ्त अनाज देकर सरकार ने साबित कर दिया की वह गरीबों और हाशिए के लोगों के दुख- दर्द में शामिल होने का दमखम रखती है और रखती रहेगी। गांव की महिलाओं के लिए उज्जवला योजना से गांव को काफी हद तक राहत मिली है। जिस गैस कनेक्शन के लिए लोगों को कई महीने लाइन लगाना पड़ता था उज्जवला योजना के तहत वह लोगों के घर-घर तक पहुंच गया।
इसे महिलाओं से जोड़ते हुए सरकार ने नारी सुरक्षा और सम्मान का भी संदेश देश को दिया। उत्तर प्रदेश में दमदार नेतृत्व की वजह से ही महिलाओं पर बलात्कार, दहेज उत्पीड़न और असुरक्षा की भावना खत्म हुई है। साथ ही साठ साल के उपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा की बात जो घोषणापत्र में कही गई है। यह देश की बुजुर्ग महिलाओं को सरकार की ओर से और गरिमा पहुंचाने का काम है। इसके साथ मेधावी छात्राओं को स्कूटी लैपटाप देने और यूपीएससी समेत सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने पर जोर दिया गया है। खासतौर से अगर सरकार अपने वादे को पूरी करे तो महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार की संभावनाएं हैं। बीजेपी ने घोषणा पत्र में किसान, रोजगार, कानून-व्यवस्था, व्यवसाय,महिला सशक्तिकरण और युवाओं पर खास जोर दिया है। बीजेपी ने घोषणा पत्र में लता मंगेशकर की स्मृति में आर्ट्स अकैडमी स्थापित किए जाने का भी वादा किया है।
इसे कला और संगीत के क्षेत्र में उत्तर-प्रदेश को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। भाजपा ने कहा, जो कहा था वह करके दिखाया, अब जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2022 के चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र के साथ जनता के सामने उपस्थित है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन मे परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। हमने 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया था उस समय जो संकल्प लिया था उसे मंत्र मानकर प्रत्येक वादे को पूरा किया।
जो कहा था वह करके दिखाया। ”आज जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के 5 साल बीत रहे हैं तो हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज हर बहन, बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है। घोषणापत्र में कहा गया है कि होली-दिवाली पर दो गैस सिलेंडर मुफ़्त। प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य। बीजेपी का संकल्प पत्र-यूपी के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक। मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर, बहराइच में बनेंगे एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर। 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, प्रदेश के सभी नागरिकों को मिलेगी 339 सरकारी सुविधाएं।
अगले 5 सालों तक सभी किसानों को सिंचाई पर मुफ्त बिजली। गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान कन्या सुमंगला राशि बढ़ाकर 15000 से 25000 किया जाएगा। रोजगार, स्वास्थ्य पर बीजेपी के घोषणापत्र में क्या – हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे – प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने के लिए प्रतिबद्ध – प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग – 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन बांटेंगे – प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान – लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे – प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र – MBBS की सीटें दोगुना – 6000 डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति बीजेपी के घोषणापत्र में किसानों के लिए क्या
– किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली – 5 हजार करोड़ की लागत सेअवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत – UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी – 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन – 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा – महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद। एक तरफ से पूरी संकल्प पत्र का विश्लेषण किया जाए तो गरीब, महिला, युवा, मजदूर विद्यार्थी समेत समाज के सभी वर्गों के हित में बात कही गई है। आखिर इसी का निचोड़ पर नारा दिया है सबका साथ सबका विकास।