जनपद की सीमा पर क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशी अज्जू भैया का किया भव्य स्वागत
ढोल नगाड़े के साथ माल्यापर्ण कर 368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने किया भव्य स्वागत
जनपद की सीमा पर पहुँचते ही अज्जू भैया ने प्रसिद्ध श्री दौलतिया हनुमानजी मन्दिर पर मत्था टेककर लिया विजयी होने का आशीर्वाद
संकल्प सवेरा,मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर । स्थानीय 368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी युवा भाजपा नेता अजय शंकर दुबे का क्षेत्रवासियों से मंगलवार को देर शाम लगभग छ बजे जनपद की सीमा इटहरा पर ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।
उसके पश्चात अज्जू भैया सीधे पौराडिक सिद्धपीठ श्री दौलतिया बड़े हनुमान जी मन्दिर पर पहुँच कर विधिविधान से पूजन अर्चन किया और मन्दिर के पुजारी बाबा रामलाल एवं उपस्थित पुरोहितों से विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस अवसर पर उपस्थित अपने समर्थकों से उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा नेतृत्व एवं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए इस क्षेत्र से भाजपा का टिकट प्रदान कर प्रत्याशी घोषित किया है
आप सभी एकजुट होकर उनके हाथों को मजबूत बनाने के लिए जी जान से लगकर शालीनतापूर्वक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें । जिससे प्रदेश में पुनः एक बार मा0 योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बन सके ।
इस अवसर पर विश्वनाथ गुप्त , देवी प्रसाद गुप्त , पवन मिश्र , जीतू पाण्डेय , राजेश गौतम , ब्रम्हदेव दुबे , पुष्कर गुप्त , मुकुल मिश्रा , मयंक अग्रवाल , जावेद अहमद , अविनाश गौतम सहित सैकडों पार्टी कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक उपस्थित रहे ।












