ब्लॉक स्तरीय नारी चौपाल कार्यक्रम संपन्न
सुजानगंज,संकल्प सवेरा ( जौनपुर) बी0आर0सी0 सुजानगंज के परिसर में खंडशिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय नारी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें नारी सशक्तिकरण पर प्रमुख वक्ताओं में चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, प्रभाकर शुक्ल, अभिनव मिश्र, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी,एवं ARP विवेक सिंह,प्रिया मिश्रा,निशा पटेल,चंचल सिंह आदि वक्ताओं ने अपना विचार रखा,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रमा पांडेय ने बताया कि समाज में नारी को बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए आज की महिलाएं सिर्फ घर गृहस्थी को संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है, उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेअजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, राजीवमणि त्रिपाठी, ,शेरबहादुर मौर्या, दिव्या मौर्या,ARP प्रमोद कुमार सिंहडा०
विनोद कुमार पाल ,सविता सिंह,संतोष कुमार दुबे,शैलेश शुक्ल,दिनेश प्रताप सिंह,अखिलेश गुप्ता तथा सभी शिक्षक संकुल एवं सभी महिला शिक्षक,महिला अभिभावक, SMC अध्यक्ष उपस्थित रहीं,सभी न्याय पंचायत की महिला शिक्षक के द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर भू पुष्प चढ़ाकर पूजन किया गया कार्यक्रम का संचालन रत्नाकर उपाध्याय ने किया।












