कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट दो घायल
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर मामूली विवाद के चलते हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय बिन्दू पुत्र चन्द्रभान को मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने कूड़ा फेंकने के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं सोमवार की रात सुरिस गांव निवासी 28 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र हरिहर सिंह का नयी आबादी
मोहल्ले में एक मोटर मैकेनिक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें मारपीट के दौरान सौरभ सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।












