• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों ने समझी जिम्मेदारी

Men understand responsibility in family planning program

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 28, 2021
in Jaunpur
0
परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों ने समझी जिम्मेदारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter
परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों ने समझी जिम्मेदारी 
पखवाड़े के दौरान  11 पुरुषों ने कराई नसबंदी 
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मिल सहयोग 
संकल्प सवेरा, जौनपुर 28 नवम्बर आज से ढाई महीने पहले बरसठी निवासी अरुण सिंह जिला अस्पताल में नसबंदी कराने गया था। पानी चढ़ गया था लेकिन डरवश भाग आया। लेकिन वहाँ के डाक्टर अजय सिंह ने दोबारा तैयार करवाया और  कल (शुक्रवार) अरुण सिंह ने नसबंदी करवा ली।
“मुझे तो पता ही नहीं चला। कोई दिक्कत नहीं है। मैं अपने साथ  गांव के सुजीत को भी लेकर गया था। उन्होंने भी नसबंदी करवाई और खुश हैं।‘’ यह कहना है  बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी अरुण सिंह का।  वह बढ़ती जनसंख्या रोकने के लिए पुरुष नसबंदी को सबसे अच्छा विकल्प समझते हैं। महिला नसबंदी से बेहतर पुरुष नसबंदी को मानते हैं। वह कहते हैं नसबंदी के बाद महिलाओं को थोड़ी-बहुत दिक्कत होती है लेकिन पुरुषों को नहीं।
          यह इस सोच का ही नतीजा है कि नसबंदी में इस समय बरसठी ब्लॉक लगातार तीन वर्षों से रिकॉर्ड  बनाए जा रहा है। इसमे प्रभारी चिकित्साधिकारी से  आशा कार्यकर्ता तक अपनी भूमिका निभाने में सक्रिय हैं। 22 नवम्बर से चार दिसम्बर तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़े  में बरसठी ब्लॉक ने  मात्र पांच दिनों में
11 पुरुष नसबंदी हो चुकी है। सत्र 2021-22 में अभी 17 पुरुष नसबंदी हुई है जिसमें से छह नसबंदी पखवाड़ा शुरू होने से पहले की है। इस सत्र में पूरे जिले में 39 पुरुष नसबंदी हुई जिसमें से आधे के करीब योगदान बरसठी ब्लॉक ने दिया है। वैसे भी बरसठी ब्लॉक लगातार तीन वर्षों से नसबंदी के मामले में जिले का नेतृत्व कर रहा है। 2020-21 में भी बरसठी में 48 पुरुष और 743 महिला नसबंदी हुई जबकि इस दौरान पूरे जिले में 77 पुरुष और 11,636 महिला नसबंदी हुई थी।
          टॉप टू बॉटम, सभी सक्रिय: बरसठी में पुरुष नसबंदी के आँकड़े को  बढ़ाने में  प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ अजय सिंह टीम लीडर की भूमिका में हैं। वह गांव-गांव जाकर लोगों को समझा रहे हैं कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी कितनी आसान है। महिलाएं बच्चे पैदा करें, कपड़े धोएं, घर की सारी गृहस्थी संभालें, यहां तक गलती पुरुष की होने के बाद भी बच्चे रोकने के लिए भी सारी जिम्मेदारी खुद पर लें। ऐसे में पुरुषों को भी सहभागिता निभानी चाहिए जिससे उनकी जिम्मेदारियों का बोझ कुछ हल्का हो सके।
         अनुभवों का सहारा:  डाक्टर अजय सिंह सिरौली गांव के प्रधान संजय यादव को भी अक्सर साथ लेकर जाते हैं। उनका नसबंदी कराने का अनुभव सुखद रहा है। संजय कहते हैं कि उन्होंने  नसबंदी कराई तो उन्हे  न तो कोई दिक्कत हुई और न कमजोरी हुई। नसबंदी के बाद से और भी तंदुरुस्त महसूस करते है|  शरीर में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।  “नसबंदी से बच्चे पैदा होने का तनाव खत्म हो गया है। पत्नी का भी कोई तनाव नहीं है।
वह करातीं तो मैं तनाव में रहता।‘’ संजय का अनुभव शेयर करवाने से बनकट गांव के कमला शंकर बनवासी तथा हरिशंकर प्रधान प्रभावित हुए और उन्होंने भी नसबंदी करवाई जबकि पिछले सत्र में बनकट के राजेंद्र प्रसाद सरोज और निगोह के अध्यापक अजय विश्वकर्मा भी नसबंदी करा चुके हैं।
         नसबंदी करा चुके निगोह के ही अध्यापक अजय विश्वकर्मा  ने भी कल ही (शुक्रवार) नसबंदी कराई। उन्हे नसबंदी की व्यवस्था से कोई दिक्कत नहीं हुई। एक सामान्य सा पांच-सात मिनट की प्रक्रिया थी  और वह  स्थिति से संतुष्ट है|  उनका मानना है महिला की अपेक्षा पुरुष नसबंदी आसान है। पुरुषों को नसबंदी में सहभागिता बढ़ानी चाहिए। पुरुष नसबंदी बेहतर है, पुरुष सहभागिता बढ़ाएं, वह कहते हैं ।
         अखबार की कटिंग की भूमिका: बरसठी ब्लॉक के पुरुष नसबंदी में रिकॉर्ड बनाने में आशा कार्यकर्ता गायत्री देवी भी प्रमुख भूमिका निभाने वालों में से एक हैं। उन्हें भी शुरुआत मेंं एमओआईसी डॉ अजय सिंह ने ही पुरुष नसबंदी की खूबियां बताकर मोटीवेट किया था जिससे शुरुआत में लोगों के ताने सहकर भी अपना योगदान देतीं रहीं। बाद में उनके रिकॉर्ड बनाने की चर्चा अखबारों में आने लगी तो वह अखबार की कटिंग लेकर क्षेत्र में जाने लगीं। अब लोग उनकी बात पर आसानी से विश्वास कर लेते हैं। वह अभी तक अकेले 48 पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित कर चुकी है|  उन्होंने पुरुष नसबंदी पखवाड़ा (22 नवम्बर से 4 दिसम्बर) के दौरान भी  छह नसबंदी करवाई।
         नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ राजीव कुमार कहते हैं बरसठी ब्लॉक में डॉ अजय सिंह के नेतृत्व में टीम पुरुष नसबंदी में बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। हर कोई अपने हक की पूरी भूमिका निभा रहा है। “टीम बरसठी को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।‘’
Previous Post

डिप्टी जेलर के घर से नगदी समेत आभूषण चोरी

Next Post

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने तिरंगा यात्रा का किया जोरदार स्वागत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने तिरंगा यात्रा का किया जोरदार स्वागत

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने तिरंगा यात्रा का किया जोरदार स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.