• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जुड़वा बच्चियों को दे नया जीवन, “आशा” गीतादेवी ने जीता परिजनों का मन

आशा की लगातार देखभाल व सलाह से बच्चियों का बढ़ा वजन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 28, 2021
in Jaunpur
0
जुड़वा बच्चियों को दे नया जीवन, “आशा” गीतादेवी ने जीता परिजनों का मन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जुड़वा बच्चियों को दे नया जीवन, “आशा” गीतादेवी ने जीता परिजनों का मन
पेशे के प्रति समर्पण
आशा की लगातार देखभाल व सलाह से बच्चियों का बढ़ा वजन

संकल्प सवेरा,जौनपुर। मछलीशहर ब्लॉक के गांव देवरिया के रवींद्र यादव के परिवार का आशा कार्यकर्ता गीता देवी ने दिल जीत लिया है। भला ऐसा हो भी क्यों न, दो वर्ष पहले जब उन्हें जुड़वा बेटियां ईशा और इंद्रेशा पैदा हुईं तब आशा गीतादेवी ने उनकी बच्चियों बड़ा ख्याल रखा था। जन्म से कमजोर इन बच्चियों का हर सप्ताह वह वजन करने आती थीं।

उनकी सलाह से ही बच्चों से जुड़ी जगहों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। गीता देवी समझाती थीं की दाल पियो, मालिश कराओ, जो भी मिले खाओ-पियो जिससे बच्चों का वजन बढ़े। दो वर्ष तक उनके लगातार ख्याल रखने का नतीजा है की आज दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं। आशा कार्यकर्ता गीता देवी अब भी हमेशा आती रहतीं हैं और बच्चों का ख्याल रखतीं हैं।

रीना के गर्भावस्था के दौरान गांव की आशा कार्यकर्ता गीतादेवी ने उनके परिवार को बार-बार सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराने की सलाह दी थी लेकिन वे लोग नहीं माने। मछलीशहर के ब्लॉक मोबलाइजेशन कोआर्डिनेटर (बीएमसी) भानु प्रताप सिंह ने जब आशा से इस बारे में जानकारी ली तो पता चला कि बच्चियों के पिता की एक प्राइवेट हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान है और हॉस्पिटल के डॉक्टरों से अच्छा परिचय है।

इसलिए उन्होंने वहां पर डिलीवरी करवाई। वहीं पर 06 नवम्बर 2019 को रीना को दो जुड़वा बच्चियां पैदा हुईं। बच्चियों के घर पहुंचने पर आशा कार्यकर्ता गीतादेवी उनके घर गईं। पहले साबुन से हाथ धुला और हाथ धूप में सुखवाकर बच्चों का वजन किया। थर्मामीटर से बुखार नापा। उन्होंने मां को छह महीने तक बच्चों को सिर्फ स्तनपान कराने की सलाह दी। बताया कि छह महीने बाद उन्हें ऊपरी आहार देना है। बच्चे को कंगारू मां की तरह हमेशा सीने से चिपका कर रखना है या गर्म कंबल में लिपटाकर रखना है।

वजन करने पर दोनों बच्चियों का वजन बहुत कम दिखा। एक का 1600 ग्राम तथा दूसरी का 1500 ग्राम था। 1600 ग्राम वजन वाली बच्ची का नाम ईशा और 1500 ग्राम वजन वाली बच्ची का नाम इन्द्रेशा है। कम वजन होने पर उन्हें जौनपुर सदर हस्पिटल रेफर करवाने के लिए समझाया। बताया कि वहां मुफ्त इलाज होगा लेकिन परिवारवाले नहीं माने तो वह उनके घर बार-बार भ्रमण करने गईं। नाल पर कुछ न लगाने की सलाह दी। इस तरह से बच्चियों के 42 दिन का हो जाने तक आशा उनके घर की सात विजिट कर चुकीं थीं।

हर विजिट पर बच्चों की देखभाल करने के बारे में समझाती रहीं। इससे पहले सप्ताह बाद से ही बच्चियों का वजन तेजी से बढ़ने लगा। पैदा होने के 42वें दिन तक ईशा का 2200 ग्राम और इन्द्रेशा का वजन 2000 ग्राम हो गया। छह मार्च 2020 तक उन्हें आशा बीसीजी, पेेंटा-2 का टीका लगवा चुकी थीं। इस समय बच्चियां दो साल की हो चुकी हैं। और स्वस्थ हैं। उनका वजन अच्छा है। उनमें बाल सुलभ चंचलता है और हर समय खेलती कूदती रहतीं हैं जिसके लिए मां रीना आशा कार्यकर्ता रीना की शुक्रगुज़ार हैं।

तत्कालीन प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ  राजेंद्र विश्वकर्मा बताते हैं कि कम वजन के इन बच्चों की देखरेख के लिए आशा कार्यकर्ता गीतादेवी बराबर उनके सम्पर्क में रहीं। उन्हें बच्चों को मां के सीने से चिपका कर रखने (कंगारू मदर केयर) की सलाह दी गई। बच्चों को किसी अन्य के सम्पर्क में आने से रोका गया। गर्म कमरे में रखने को कहा गया जिससे बच्चों तापमान गिरने न पाए।

डेढ़ से दो घंटे पर दो-दो चम्मच मां का दूध निकलवाकर देने को कहा गया। बच्चों का वजन बढ़ने में डाइट की बड़ी भूमिका होती है जिसके बारे में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिला होता है। इन सावधानियों का आशा कार्यकर्ता मौके पर जाकर निरीक्षण करतीं हैं। उन्हें जहां भी बच्चों के प्रतिकूल लगता है, उसे सही करातीं हैं।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ आरसीएच) डॉ सत्य नारायण हरिश्चंद्र कहते हैं कि वजन कम होने पर आशा को पोषण पुनर्वास केंंद्र ले जाना चाहिए था लेकिन तब बच्ची के माता-पिता नहीं तैयार हुए। उसकी सूचना अपने प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) को दी और उनके बताने के अनुसार देखभाल की जिससे बच्चों का वजन सही हुआ।

Previous Post

महिलाओं पर हिंसा के विरोध में जागरूकता अभियान शुरू

Next Post

UP TET का पेपर लीक, प्रदेशभर में परीक्षा रद्द, मेरठ STF ने 3 लोगों को उठाया

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जारी हुए यूपीटीईटी एडमिट कार्ड, इस Direct Link से करें डाउनलोड

UP TET का पेपर लीक, प्रदेशभर में परीक्षा रद्द, मेरठ STF ने 3 लोगों को उठाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

July 27, 2026
मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है: कृपाशंकर सिंह

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है: कृपाशंकर सिंह

July 26, 2026
27 जुलाई को होगा पूर्वांचल विश्वविद्यालय Jaunpur का दीक्षांत समारोह

27 जुलाई को होगा पूर्वांचल विश्वविद्यालय Jaunpur का दीक्षांत समारोह

July 26, 2026
यह जीत किसी एक संगठन या व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के हर उस छात्र और युवा की है: अरविंद 

यह जीत किसी एक संगठन या व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के हर उस छात्र और युवा की है: अरविंद 

July 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

July 27, 2026
मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है: कृपाशंकर सिंह

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है: कृपाशंकर सिंह

July 26, 2026
27 जुलाई को होगा पूर्वांचल विश्वविद्यालय Jaunpur का दीक्षांत समारोह

27 जुलाई को होगा पूर्वांचल विश्वविद्यालय Jaunpur का दीक्षांत समारोह

July 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

July 27, 2026
मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है: कृपाशंकर सिंह

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है: कृपाशंकर सिंह

July 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.