महिलाओं पर हिंसा के विरोध में जागरूकता अभियान शुरू
महिलाओं पर हिंसा बंद होनी चाहिए : रमेश यादव
संकल्प सवेरा,जौनपुर। विकास खंड करंजाकला अंतर्गत ग्राम पंचायत हमजापुर मे ऑक्सफैम इंडिया व ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध पखवाड़ा अभियान के तीसरे दिन समुदाय की महिलाओं के बीच जन जागरूकता बैठक कर जागरूक किया ।
महिलाओं पर हो रहे इंसा के विरोध में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया इस अभियान के नेतृत्व कर रहे रह सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे हिंसा को खत्म करने हेतु समाज को आगे आना चाहिए आज भी समय आज भी समाज में महिलाओं पर हो रहे हिंसा और बढ़ रहे हैं जो दु:खद है!
सोशल स्टडी प्वाइंट के निदेशक राम सागर विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे शोषण और हिंसा तभी खत्म होगा जब समाज के लोग महिलाओं को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर देंगे
संस्था से जुड़े आशीष व सतीश ने कहा कि लड़की या महिला के ऊपर हिंसा हो रही है तो फौरन पुलिस को सूचित करें पुलिस आपकी तुरन्त मदद करेगी महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक स्थिति को सुधारना है तो सभी लड़कों एवं लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण कराएं तभी समाज की तरक्की होगी
इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से विवेक, सूरज, विपिन, जोखन, सीमा, ममता, रीता, प्रियंका, विमला, निर्मला, सुनीता, सुमन, आदि लोग शामिल हुए।












