• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मोबाईल कम्पनियों ने आम जनता को छला,बेतहाशा बढ़ाए रिचार्ज मूल्य :पंकज कुमार मिश्रा

Mobile companies cheated the general public, increased recharge price wildly: Pankaj Kumar Mishra

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 26, 2021
in Jaunpur
0
कानपुर हत्याकांड:कहानी नई ,पटकथा पुरानी एनकाउंटर का ना पचने वाला सच ? पंकज मिश्रा स्वतंत्र पत्रकार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मोबाईल कम्पनियों ने आम जनता को छला , बेतहाशा बढ़ाए रिचार्ज मूल्य

पंकज कुमार मिश्रा एडिटोरियल कॉलमिस्ट
संकल्प सवेरा जौनपुर 

मोबाईल कम्पनियों ने जनता को जमकर चुना लगाना शुरू कर दिया है । पहले ये कम्पनियां महीने के दिनों की संख्या घटाती रही, फिर रिचार्ज महंगे किए अब नवम्बर में भीषण महंगाई के बीच एयरटेल और वोडाफोन ने अपने समान्य रिचार्ज के दाम में तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी करके आम आदमी की कमर तोड़ दी ।

जल्द ही लोग एयरटेल और वोडाफोन को पोर्ट कराकर जियो कस्टमर बन जाएंगे और इन कम्पनियों की हालत और बुरी होगी । इन सभी रिचार्ज कंपनियों ने अपने टैरिफ के दाम में मनमानी बढ़ोत्तरी करके जनता को एक और झटका दिया । वैसे मोबाईल सेवा प्रदाता कम्पनियों कि मनमानी कोई नई बात नहीं है ,ये जब भी मन में आता है अपने हिसाब से रिचार्ज के दाम ,वैलिडिटी इत्यादि बदल लेती है । सरकार इनपर ना नियंत्रण रख पा रही है ना इन्हे निर्देशित कर पा रही ऐसे में लोगो का गुस्सा सरकार के खिलाफ ही फूट रहा । हास्यास्पद तो ये रहा कि ये मोबाइल कंपनियां जैसे एयरटेल और वोडाफोन तो बिना ग्राहकों के ओपनियन के ही उन पर महंगाई लाद दे रही और विरोध सरकार का होने लगता है ।

पहले इन सर्विस प्रोवाइडर के माह कि वैलिडिटी 31 दिन की हुआ करती थी जो बाद में 28 दिन की हुई और अब 21 दिन की ! ऐसे में इनसे कोई पूछने वाला नहीं कि ये जो महीने के दिन कम करके आपने लूट मचा रखी है उसका ठीकरा किसके सर फोड़ा जाय । मै एक कॉलमिस्ट होने के नाते सरकार से अपील करना चाहूंगा कि जनता के हित और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई को देखते हुए तत्काल इन मोबाईल कम्पनियों को एक सर्कुलर जारी कर ये कहना चाहिए कि बढ़ोत्तरी तत्काल वापिस लेकर अपने वित्तीय घाटों को अन्य तरीकों से सुलझाए । सरकारी नियंत्रण से बाहर ये कंपनियां जो मनमानी लूट मचा रही उससे आने वाले समय में आम जनमनास के लिए फोन रिचार्ज कराना कठिन हो जाएगा ।

अब ऐसे में जनता भी ऐसे कम्पनियों से मुंह मोड़ेगी तो इन कंपनियों का घाटा और बढ़ेगा ।
सुनील मित्तल की अगुवाई वाली मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने की घोषणा इसी माह की थी । नई घोषणा के बाद एयरटेल के लगभग सभी बड़े और खास प्रीपेड प्लान के रेट बढ़ गए हैं।प्रीपेड प्लान के रेट 20-25 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं । कुछ ऐसा ही ऐलान वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ को लेकर किया है । वोडा का सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्लान 79 रुपये का था जिसमें 25 फीसदी की वृद्धि की गई है । अब यह प्लान 20 रुपये की वृद्धि के साथ 99 रुपये का होग गया है । इस प्लान में एक ही बार में 25.32 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है ।

वोडा आइडिया का दूसरा प्रीपेड प्लान 149 रुपये का है जिसमें 20.13 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है ।अब यह प्लान 30 रुपये बढ़कर 179 रुपये का हो गया है. 219 रुपये के प्लान में 22.83 फीसदी की वृद्धि की गई है । यह प्लान 50 रुपये की महंगाई के साथ अब 269 रुपये में लेना होगा. इसके बाद 249 रुपये का रिचार्ज प्लान आता है । इस प्लान में भी 20 फीसदी के आसपास वृद्धि की गई है जिसके बाद इसकी कीमत 50 रुपये बढ़कर 299 रुपये हो गए हैं । मोबाइल रिचार्ज प्लान खरीदना दिनों-दिन महंगा होता जा रहा है , ऊपर से टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों ने अब प्रीपेड टैरिफ पर दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं । अभी बीते दिन ही सोमवार को सबसे बड़ी टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी ने अपने प्रीपेड टैरिफ और डेटा टॉप अप प्लान के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी और अब सभी मोबाइल कंपनियां इसी राह पर चल पड़ी है ।

एक कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की है कि वो भी अपने प्रीपेड टैरिफ के रेट बढ़ा देगा ।कंपनी ने स्टॉक एक्सेचेंजों के दिए एक नॉटिफिकेशन में जानकारी दी है कि वो अपने प्रीपेड टैरिफ रेट पर 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर रहा है । ये नए दाम 25 नवंबर यानी इसी गुरुवार से लागू हो जाएंगे । कंपनी ने अपने नॉटिफिकेशन में कहा है कि ‘प्रीपेड टैरिफ रेट बढ़ाने के बाद नए प्लान से यानी एक यूजर से मिलने वाला औसत रेवेन्यू बढ़ेगा और इससे दबाव में चल रही इंडस्ट्री को सपोर्ट मिलेगा ।

मोबाइल नेटवर्क कंपनियों ने मोबाईल रिचार्ज के दाम बढाएं हैं, जिसके चलते उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा अब 100 रुपए महीना से अधिक चुकाने होंगे, इन बढे हुए दामों से परेशान कई उपभोक्ता तो अब प्रीपेड की जगह पोस्ट पेड सेवाएं शुरू करना चाह रहे हैं, अचानक बढे मोबाइल रिचार्ज के दामों के कारण उपभोक्ता परेशान है।
__ पंकज कुमार मिश्रा एडिटोरियल कॉलमिस्ट शिक्षक एवं पत्रकार केराकत जौनपुर ।

Previous Post

बूथ प्रबंधन जितना अच्छा होगा, उतना बढ़िया प्रदर्शन होगा: महेश चंद श्रीवास्तव

Next Post

पैसा जमा करा कर ग्रामीणों से की गई ठगी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पैसा जमा करा कर ग्रामीणों से की गई ठगी

पैसा जमा करा कर ग्रामीणों से की गई ठगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

June 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.