ज्ञान भक्ति वैराग्य तीनों ही भागवत का लक्ष्य है: पंडित सर्वेश प्रपन्नाचार्य
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर जौनपुर भगवान श्री कृष्ण ने उद्धव जी को उपदेश देते हुए भी दत्तात्रेय महाराज का उपाख्यान सुनाया दत्तात्रेय जी ने 24 जगह से 24 प्रकार की शिक्षा ग्रहण की है जिसमें उन्होंने मधुमक्खी से शिक्षा लिया की संग्रह कोई करता हो भोग दूसरा करता है जैसे मधुमक्खी पुष्प परागों को संग्रह करके मधु तैयार करती है परंतु मधु निकालने वाले लोग उस मधु को मधुमक्खी को खाने से पहले छाता से ले जाते हैं
इसलिए मनुष्य अधिक संग्रह वृद्धि न रखें भगवान श्री कृष्ण ने उद्धव जी को बताया कि समस्त जीवो में मैं ही निवास करता हूं इसलिए किसी भी जीव का तिरस्कार नहीं करना चाहिए श्री सुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को यह दिव्य भागवत कथा श्रवण कराया जिस के श्रवण मात्र से ही महराज परीक्षित का मोक्ष हुआ मोह का छय होना ही मोक्ष है श्रीमद् भागवत श्रवण से मोह का नाश होता है कथा श्रवण करने हेतु दिलीप खुटिया प्रबंध अभिनव स्टील
भाजपा नेता दिनेश शुक्ला गुड्डू अनुरेश तिवारी, रमेश सिंह प्रधान, आशीष दूबे, डॉ शिवकुमार मिश्रा, कपिलमुनि गुप्ता पूर्व चेयरमैन शेखर पाण्डेय,राजेश गुप्ता, दिनेश शुक्ला, रामलला पाण्डेय, विजय शंकर तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य, रवि शुक्ला ,प्रशांत सिंह, अनिल चौबे, राजेंद्र प्रसाद यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मुंगरा बादशाहपुर विकास पाल मंत्री, अनिरुद्ध यादव कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।












