300 से ऊपर सीट पाकर भाजपा पुनः सरकार बनायेगी: राकेश त्रिवेदी
संकल्प सवेरा,जौनपुर।भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जौनपुर ज़िले के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश त्रिवेदी ने सदर विधानसभा के उत्तरी व दक्षिणी मण्डल कार्यशाला में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 सीट से ऊपर विधानसभा चुनाव में कमल खिला कर प्रचण्ड बहुमत से योगी जी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाएगी। डा त्रिवेदी ने कहा कि देशवसियों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं
कि उन्हें मोदी और योगी जैसा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिला हैं। जहां एक ओर भारत का चतुर्दिक विकास कर दुनिया में अपना डंका बजाया हैं वही मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बना कर अपनी योग्यता साबित किया हैं। डा त्रिवेदी ने आगे कहा कि नवम्बर माह में सदस्यता अभियान, बूथ समितियों का गठन, पन्ना प्रमुख बनाने एवं मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण का कार्य चल रहा हैं।
प्रत्येक बूथ पर सौ नए सदस्य बनाना हैं जिसका टोल फ़्री नम्बर 7505403403 हैं।
उन्होंने सभी मोर्चों, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारीयों को कैम्प लगा कर और विभिन्न क्षेत्रों में जा कर सदस्य बनने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी १४ नवम्बर को जौनपुर ज़िले से हो कर गुज़रने वाली माता अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा भव्य स्वागत करने को कहा। ज्ञात हो कि यह प्रतिमा सैकड़ों वर्ष पहले चोरी हो गई थी जिसको हमारे यशस्वी प्रधान मन्त्री जी ने भारत लाए हैं।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, मण्डल प्रभारी ब्रह्मदेव तिवारी, ज़िला मंत्री रविंद्र सिंह ”दादा”, विधानसभा विस्तारक अरुण विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष द्वय विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव, महामंत्री गण इमरान खान, विकाश पण्डा, राजेश गुप्ता एवं मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी गण उपस्थित रहे ।












