छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पीटा
पिटाई के बाद बंधक बना पुलिस को सौंपा
संकल्प सवेरा,शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि सबरहद गांव निवासी सुरेश राजभर की पुत्री नूरजहां गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा हैं। कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि सबरहद गांव के ही फरहान शेख लडकियों का सप्ताह भर से पीछा करता रहा
। छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद ग्रामीणों ने फरहान को पकड़ जमकर पिटाई कर बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली लायी। छात्रा की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।












