गैगेस्टर के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संकल्प सवेरा मीरगंज। वाराणसी जनपद निवासी मछलीशहर कोतवाली मे गैगेस्टर के अभियुक्त को मीरगंज पुलिस ने जंघई रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है उसके उपर 6 मुकदमे विभिन्न थानो मे दर्ज है।
वाराणसी जनपद के बडागांव थाना के कटौरा गाँव निवासी बबलू जायसवाल पुत्र छेदी लाल जायसवाल मछलीशहर कोतवाली मे गैगेस्टर के तहत अभियुक्त है उसे मीरगंज पुलिस ने जंघई रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है उसके उपर धानापुरचन्दौली , सारनाथ वाराणसी मे 6 मुकदमे दर्ज है। उसे मीरगंज थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिह कास्टेबल रणजीत सिह विमल कुमार उदय प्रताप यादव व प्रदीप कुमार ने गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया की पकडे गये गैगेस्टर के अभियुक्त को जंघई स्टेशन से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।












