भगवान श्री कृष्ण ने गौ सेवा करके संसार को शिक्षा दिया की गौ धन ही सर्वश्रेष्ठ – प0 सर्वेश प्रपन्नाचार्य जी महराज।
चौथे दिन की कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर। भगवान श्रीराम मनुष्य रूप में अवतरित होकर के मानव मात्र को सद्भाव प्रेम एवं सौहार्द की शिक्षा प्रदान किए । भगवान श्रीराम ने केवट सबरी गिद्ध को भी समाज में सम्मान दिलाया। मानव मात्र भगवान की संतान है और सब प्रेम के अधिकारी हैं। भगवान श्री कृष्ण ने प्रेम के द्वारा समस्त जनमानस को ओत-प्रोत किया। ये उद्गार सरोखनपुर में आयोजित श्रीमद्भगवत महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए प्रयागराज से पधारे कथा व्यास प 0 सर्वेश्वर प्रपन्नाचार्य जी महराज ने कही।
उन्होने कहा कि भगवान ने देवकी वासुदेव के यहां जन्म लेकर के नंद और यशोदा को भी सम्मान प्रदान किये, भगवान श्री कृष्ण ने गौ सेवा करके संसार को शिक्षा दिया की गो धन ही सर्वश्रेष्ठ है। गाय के शरीर में समस्त देवी देवताओं का निवास है गाय के चरण धूलि से पाप का समन होता है गौ दुग्ध के द्वारा शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है भगवान ने ग्वाल बालों के संग बिना भेदभाव के रूप में भोजन किया एवम समाज को बताया कि भगवान के यहां कोई न छोटा है ना बड़ा सब भगवान के हैं और भगवान सबके हैं । भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।
आचार्य जी के साथ पधारे संगीत के कलाकारों ने भजन के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कथा के मुख्य यजमान कृष्ण चंद दुबे तथा आयोजक प्रमोद कुमार दुबे है। कथा में कपिलमुनि ,अमित गुप्ता, ताराचंद यादव, कमला पाण्डेय, सुशील दूबे, महेंद्र मिश्र, राजेश चौहान, पिंटू सिंह, राजन सिंह, सुरेंद्र पाण्डेय, राकेश सिंह, रोहिणी तिवारी, फूलचन्द तिवारी, रवि शुक्ला,मिठाई लाल यादव, समेत बडी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।












