• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मिला पद्म विभूषण

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आज आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए सम्मानित किया गया। मंगलवार को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 8, 2021
in Life Style
0
पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मिला पद्म विभूषण
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली, संकल्प सवेरा । राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण व फिल्म जगत में एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इनके अलावा बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया हैविभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को आज सम्मानित किया गया

सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा

खेल जगत से बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

कंगना रनोट समेत फिल्म जगत की इन हस्तियों को मिला पद्म श्री

बालीवुड एक्टर कंगना रनोट और सिंगर अदनान सामी को 2020 के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

इन्हें भी किया गया सम्मानित

एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) को आज चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। उनके अलावा आइसीएमआर के पूर्व प्रमुख साइंटिस्ट डाक्टर रमन गंगाखेडकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित

बांग्लादेश की दो शख्सियतों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। पहली बार बांग्लादेश के लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें भारत में पूर्व उच्चायुक्त मुअज्जम अली और 1971 युद्ध के नायक कर्नल काजी सज्जाद अली जहीर शामिल हैं। दोनों को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, इस पुरस्कार को पाने वाले यह पहले बांग्लादेशी नागरिक हैं। मुअज्जम अली को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया गया। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

कोरोना महामारी के चलते नहीं दिए जा सके थे पुरस्‍कार

हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे

Previous Post

आरिफ़ हबीब मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नामित

Next Post

रामायण यात्रा एक्‍सप्रेस भगवान राम से जुड़े सभी तीर्थ स्‍थलों का कराएगी दर्शन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
रामायण यात्रा एक्‍सप्रेस भगवान राम से जुड़े सभी तीर्थ स्‍थलों का कराएगी दर्शन

रामायण यात्रा एक्‍सप्रेस भगवान राम से जुड़े सभी तीर्थ स्‍थलों का कराएगी दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

July 27, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.