शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का रखें ख्याल:डीएम
माता-पिता के बाद बच्चों के लिए शिक्षक ही होते हैं महत्वपूर्ण:एसपी
शिक्षक में नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूर्वांचल विश्वविद्यालय केआर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ
संकल्प सवेरा जौनपुर बेसिक शिक्षा विभाग एवं एडुस्टफ यूपी के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी ‘स्फुरण’ का आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में किया जा रहा है।जिसका मुख्य विषय शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एडुस्टफ़ समूह की सह-संयोजक सविता सिंह द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक-शिक्षिका अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दें।जिलाधिकारी ने प्रीति श्रीवास्तव व उनकी एडुस्टफ टीम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बेसिक शिक्षा में नवाचार कर रहे हैं। इसके लिए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं। उन्होंनेे शिक्षकों के कार्य को सराहनीय बताया।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि माता-पिता बच्चों की प्रथम पाठशाला होते हैं।
दूसरी पाठशाला स्कूल और शिक्षक होते हैं जो विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। ऐसे में शिक्षक की भूमिका उनके नैतिक मूल्यों के विकास में काफी महत्वपूर्ण होती है।एडुस्टफ ने हैप्पी पैरेन्टिंग, रक्तदान, महिला कक्षा आदि कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किये है।डॉ.गोरखनाथ बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकगणों को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव सकारात्मक रहें,
नकारात्मकता को दूर करें, कल्पनाशीलता बढ़ायें, आदर्श शिक्षक बनें। एडुस्टफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कि ऐसे समूह शिक्षा को नये आयाम तक ले जाएंगे।विभिन्न जनपदों से आये चयनित शिक्षकों ने अपने नवाचारी प्रयास की पीपीटी प्रस्तुत की जिन्हें उपस्थित शिक्षकों द्वारा सराहा एवम स्वीकार भी किया गया।कार्यक्रम के बीच बीच मे शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिह्न एवं एडुस्टफ टीम द्वारा बनाई गई हमारे आदर्श (महान व्यक्तित्व) वीडियो श्रृंखला की सीडी भेंट की गई।
इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल,ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर शाहगंज राजीव कुमार यादव, रामपुर अविनाश सिंह, सिकरारा राजीव कुमार यादव, धर्मापुर प्रिया पांडेय,मुफ्तीगंज संजय यादव,बरसठी सुरेंद्र पटेल,सविता सिंह,रेनू जायसवाल, सर्वेष्ट मिश्रा, अशोक गुप्ता,आशिया फारुखी,राजू सिंह,सै मो मुस्तफा,अविनाश सिंह,संजय यादव, एसपी सिंह,समेत सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवम डीसी सहित सैकड़ों नवाचारी शिक्षक उपस्थित रहे।संचालन धीरज सिंह ने किया।












