धीरज मिश्रा को स्वच्छ भारत अभियान विभाग का जिला संयोजक बनाया गया
संकल्प सवेरा जौनपुर भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अंतर्गत जिला मछलीशहर के स्वच्छ भारत अभियान विभाग का धीरज मिश्रा को जिला संयोजक बनाये जाने से पार्टी के लोगो मे काफी हर्ष दिखाई दिया।
शनिवार को धर्मापुर ब्लाक के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी धीरज मिश्रा को स्वच्छ भारत अभियान जिला मछलीशहर का जिला संयोजक बनाया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने धीरज मिश्रा का स्वागत किया।कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। मौके पर शेरू राय, राजेश सिंह,रमेश सिंह,बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।












