आत्मनिर्भर संकुल स्तरीय महिला संघ का हुआ गठन
संकल्प सवेरा गौराबादशाहपुर (जौनपुर), जब तक भारत की आधी आबादी आत्मनिर्भर नहीं बनेगी तब तक हम विश्व की ताकत नहीं बन पाएंगे। उक्त बातें धर्मापुर ब्लॉक पर आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहीं। धर्मापुर ब्लॉक पर गुरुवार
को कुल 4 ग्राम पंचायतों से 5 ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर संकुल स्तरीय महिला संघ का गठन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ने समूह की सखियो को आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रवि सिंह, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी श्रीराम, सहायक विकास अधिकारी ब्रह्मजीत सिंह, ब्लॉक मिशन अधिकारी प्रीतम ऋषभ और प्रिंस आदि मौजूद रहे।












