नबी की शान में अंजुमनों ने पेश किया नातिया कलाम
मोहम्मद साहब ने दिया था शांति का संदेश– थानाध्यक्ष
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर।गुरुवार की रात को जश्न- ए ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) अकीदत के साथ मनाया गया।नबी की शान में नातिया कलाम का दौर पूरी रात चला जिसमे सैकड़ो लोगो ने शिरकत की
जलसे में अंजुमन कमेटियों की ओर से नबी की शान में नातिया कलाम पेश किया गया। मछली शहर रोड स्थित डॉ. मुस्ताक अहमद के आवास के पास से जुलूस निकला जो सिपाह में समाप्त हुआ। जुलूस के आगे अंजुमन टीमें नातिया कलाम पढ़ के चल रहे थे। मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर आयोजित जलसे में अखाड़ा हुसैनिया, अंजुमन मंसूरिया कमेटी, अंजुमन गुलाम ए मुस्तफा व दीनी सहित सात से अधिक बाहरूनी व अंदरूनी अंजुमनों ने शिरकत किया।
अंजुमन मंसूरिया कमेटी के मकसूद अंसारी ने मेरे खुदा मेरा इतना सा काम हो जाए, नबी के चाहने वालों में नाम हो जाए… ने सबके दिलों का छू लिया। चांद बादशाहपूरी ने कहा जो कुरान लाया है, वह नबी हमारा है..। अंजुमन कमेटियों की ओर से लगे स्टालों पर नात पेश करने वाले अंजुमन टीमों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। कौमी एकता के प्रतीक के रूप में अंजुमन मंसूरिया कमेटी सिपाह मोहल्ला के गेट पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की एक स्वर से लोगों ने तारीफ की।
विद्युत राडो व टिमटिमाते रंग-बिरंगी झालरों की सजावट की गई थी। थाना प्रभारी सदानंद राय देर रात तक बारावफात को संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ तैनात थे। इस दौरान कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया को शांति का संदेश दिया था उसे जीवन में अपनाकर प्रेम और भाईचारे का समाज बनाएं।मुख्य अतिथि जफर मंसूरी ने जगह-जगह लगे अंजुमन कमेटी के स्टालों पर पहुंचकर अंजुमन कमेटी का उत्साह वर्धन किया।
संचालन मो. खालिद अंसारी व अकरम ने किया।इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज कमलेश कुमार वर्मा, अंजुमन सदर तहसीमुलहक (बन्ने भाई), आजम राईन, परवेज लंबू, खालिद अंसारी, मो. इकबाल यार खां, मो. जफर मंसूरी, विश्वनाथ जायसवाल, मो. सैफ,मो. मोसीम, अमन मंसूरी, आमिर, पप्पू, बबलू, अनमोल, शालू फैजल अंसारी मो. खालिक व मोहम्मद अफाक यार खां आदि लोग मौजूद रहे।












