पत्रकारिता में मील के पत्थर थे पंडित चंद्रेश: वशिष्ठ
पत्रकार संघ ने दी श्रद्दांजलि
संकल्प सवेरा,जौनपुर। जनपद की पत्रकारिता में पंडित चंद्रेश मिश्र मील के पत्थर थे। उन्होंने अपने कलम के जरिए समाज का जो सच दिया वह जौनपुर में पत्रकारिता जगत के लिए अनुकरणीय रहेगा।
यह बातें समाजवादी चिंतक एवं विचारक वशिष्ठ नारायण सिंह ने कही। वह आज जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा आयोजित वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश मिश्र की तेरहवीं के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंडित चंद्रेश मिश्र ने अपनी पत्रकारिता जीवन के साथ ही सामाजिक जीवन को भी अत्यंत ही लोकप्रिय बनाया था। वह एक व्यवहार कुशल कलमकार थे।
इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने कहा कि पंडित चंद्रेश मिश्र ने हमेशा संघ को अपना स्नेह और आशीर्वाद अपने जीवन काल तक दिया। वह संघ के संस्थापक सदस्यों में एक थे। उन्होंने जौनपुर में अपनी कलम के जरिए जो समाज की समस्याओं को उजागर किया वह अद्वितीय रहा।
सभा का संचालन महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे अखिलेश तिवारी अकेला रामदयाल द्विवेदी शशिराज सिन्हा सचिव ऋषि सिंह सुशील स्वामी आदि लोग मौजूद थे।












