आईआईटी एडवांस में सफल दो छात्र को कॉलेज ने किया सम्मानित
संकल्प सवेरा,जौनपुर। सिद्धिकपुर के एसएस पब्लिक स्कूल का दो छात्र ने आईआईटी एडवांस में सफलता पाई है। जिसके लिए कॉलेज परिवार ने दोनों छात्रों को कालेज परिसर में सम्मानित किया।
एसएस पब्लिक स्कूल के छात्र निखिल सिंह, शुभम कुमार ने आईआईटी एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर के विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए विद्यालय परिवार ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सफल छात्र निखिल व शुभम कुमार को साल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर निखिल ने कहा कि लगातार पठन-पाठन कार्य से नियमित पढ़ाई करने से सफलता मिलती है। शुभम कुमार ने शार्टकट छोड़ें और एक टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करें आपको सफल होने से कोई रोक नहीं पायेगा। इस मौके पर प्रबंधक विश्वतोष नारायण सिंह ने सफल छात्रों को साल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि यह दोनों छात्र आगे छात्रों के लिए प्रेरणादायक हैं और इनकी सफलता का मूलमंत्र भी। छात्रों को इसके लिए प्रेरित करेंगा। इस अवसर पर सीमा सिंह, आलोक सिंह,प्रधानाचार्य मधुलिका सिंह मौजूद रही।












