गुरैनी से सोगर मार्ग पूरी तरह गड्ढे में हुआ तब्दील
संकल्प सवेरा मानी कलाँ/जौनपुर विकास खण्ड सोधी शाहगंज के क्षेत्र गुरैनी सोगर मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है गुरैनी से मानी कलाँ चार किलो मीटर जाने में पन्द्रह मिनट का समय लगता है सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब कोई भी गर्भवाती महिला को हॉस्पिटल ले जाना होता है कुछ तो महिलाओं का रास्ते में ही प्रसव हो जाता है
ऐसे में दोनो को जान का ख़तरा बना रहता है पाँच वर्ष भी नही हुआ है इस मार्ग को बने हुए उससे पहले ही मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है सैकड़ों की संख्या में आपको छोटे बड़े गड्ढे मिलेंगे आये दिन कोई ना कोई साइकिल सवार हो या दो पहिया वाहन सवार हो गिर कर चोटिल होते रहते है कोई भी राजनेता को या जर्जर मार्ग दिखाई नही देता है
सिर्फ़ उन्हें हिन्दू मुस्लिम करना आता है वही हाल लोकल पत्रकारो का है वह भी अपनी आँखें बन्द लिए हुए है आगे निकल जाते है पत्रकार का काम होता है जहाँ पर जन प्रति निधियों का ध्यान ना जाये उनका ध्यान वहा पर आकर्षित करना होता है ताकि क्षेत्र की समस्या का समाधान समय पर हो सके
17/07/2018 से 16/07/2023 तक रेपेरिंग करने का काम जिस कम्पनी को मिला है वह भी आँखों में धूल झोंक रही है
पाँच माह पूर्व गड्ढा मुक्त अभियान में सिर्फ़ गिट्टी मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया था उसके ऊपर कोई और काम नही किया गया था पाँच साल पहले गुरैनी सोगर मार्ग ने तोड़ा दम
इस मार्ग पर हर समय आवागमन चालू रहता है दर्जनो गांव व बग़ल के जनपद आज़मगढ़ को जोड़ता है मानी कलाँ,बरंगी ,गयासपुर नोनरी ,सोगर ,मवई, आमरेथुआ ,मानी खुर्द ,संदहा ,झासेपुर ,लखमापुर ,भदेठी ,
कयार, भादों ,चितारा, आदि गावों को जोड़ता है












