चुनावी रंजिश में मंबढो ने किया हमला, महिला समेत छ घायल
संकल्प सवेरा बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार की शाम चुनावी रंजिश में मंबढो ने लाठी और रॉड से हमला कर महिला समेत परिवार के पांच लोगों को घायल कर दिया। दो की हालत नाजुक देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि हमले के वक्त पीड़ित बचाव के लिए भागकर घर के अंदर पहुचे तो मंबढो ने घर मे घुसकर उनकी पिटाई कर दी। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नही किया है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों का बचाव कर रही है।
कौली गांव निवासी संगीता पत्नी सतीश ने थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गाँव के ही कुछ लोगो ने चुनावी रंजिश को लेकर प्रार्थिनी के घर पर पहुंच गाली गलौज व घर में घुसकर परिवार वालों को मारने पीटने लगे जिसमें अखिलेश, जिलेदार,संगीता, गौरी,राकेश, शोभाववती को काफी चोटे आई एम्बुलेंस से सभी को सी एच् सी नौपेड़वा लाया गया जहां से गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने अखिलेश व जिलेदार को बेहतर इलाज हैहेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
वही इस मामले में पीड़ित संगीता देवी ने बताया कि बुधवार की शाम को ही घटना की तहरीर थाने पर दे दी गई थी परंतु गुरुवार को दोपहर बाद तकइस मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की l
इस मामले में थानाध्यक्ष बक्सा विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मारपीट हुई है घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।












