कायाकल्प की हुई समीक्षा बैठक
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में प्रत्येक विद्यालय में हो रहे कायाकल्प निर्माण कार्य की समीक्षा ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह (फंटू) व खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह के साथ खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर जवाहर लाल यादव ने ग्राम पंचायत अधिकारी व
संकुल प्रभारी के साथ बैठक कर हर विद्यालयों में हो रहे मिशन कायाकल्प के एक एक बिंदु पर समीक्षा की और जहां भी कार्य अधूरा है 5 अक्टूबर तक पूर्ण कर लेने की हिदायत देते हुए 6 अक्टूबर तक पुनः समीक्षा करने की बात पर बल दिया।
बैठक में शिक्षक संकुल प्रभारी संजय कुमार मिश्र, अजीत प्रताप सिंह, हंसराज सिंह, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, विजय कनौजिया ,पृथ्वी पाल ,रोहित मौर्य,धर्मराज तिवारी,जीतलाल बिंद के साथ समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।












