• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

विश्व हृदय दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

भोजन में नमक,वसा की मात्रा कम रखें: सीएमओ 

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 29, 2021
in Jaunpur
0
विश्व हृदय दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भोजन में नमक,वसा की मात्रा कम रखें: सीएमओ

विश्व हृदय दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

गोष्ठी का आयोजन कर हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव के बारे में दी गई जानकारी

संकल्प सवेरा,जौनपुर। विश्व हृदय दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने जनजागरूकता फैलाने के लिए टीबी हॉस्पिटल से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। यह रैली गांधी तिराहा होते हुए टीबी हॉस्पिटल परिसर में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर गैर संचारी रोग (एनसीडी) के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ राजीव कुमार ने हृदय रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

रैली में कुंवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ प्रभात कुमार, एसीएमओ डॉ एसपी मिश्र, डॉ एससी वर्मा, डॉ आरके सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, जिला प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश गुप्ता, एनसीडी सेल/क्लीनिक के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके बाद 11.30 बजे से मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार कक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि एक मुस्कराता हुआ दिल, हजार मुस्कुराते चेहरे से बेहतर है। पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से हर वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि विश्व में दिल के दौरे पड़ने से हर वर्ष एक करोड़ से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। मृत्यु का एक अहम कारण हृदय रोग है। इसके लिए जागरूक होना जरूरी है। हृदय रोगों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खानपान, प्रदूषित पर्यावरण, मधुमेह व उच्च रक्तचाप है। एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम को जरूरी बताया।

साथ ही भोजन में नमक व वसा की मात्रा कम रखने की सलाह दी। ताजे फल व सब्जियों का सेवन करने, तनाव मुक्त जीवन जीने तथा धूम्रपान न करने को कहा। डीआईओ डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी उम्र से लेकर बुजुर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं आमबात हो चुकी हैं। यही स्थिति रही तो हर तीसरे व्यक्ति की मौत का कारण हृदय रोग होगा।

लोगों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही एसीएमओ डॉ आरके सिंह ने तनाव कम करने के लिए योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। विश्व हृदय दिवस के मौके पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी),

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, उपकेंद्रों पर भी अभियान चलाकर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, बाडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का स्क्रीनिंग कैम्प लगाया गया तथा गोष्ठी आयोजित कर हृदय की देखभाल करने के बारे में जानकारी दी गई।

Previous Post

कानून व्यवस्था को दुरस्त कर प्रदेश से माफिया राज का अंत : कृष्ण प्रताप सिंह

Next Post

अर्जुन शर्मा अध्यक्ष शशि बने जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर के महामंत्री

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अर्जुन शर्मा अध्यक्ष शशि बने जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर के महामंत्री

अर्जुन शर्मा अध्यक्ष शशि बने जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर के महामंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.