कांग्रेस का राष्ट्रविरोधी चरित्र स्वयं उसके मुख्यमंत्री ने बताया — बी पी सरोज
पूर्व मुख्यमंत्री के बयान को पंजाब के राजनीतिक ऊठापटक से सिर्फ न देखा जाये।
संकल्प सवेरा मछलीशहर। भाजपा साॅसद बी पी सरोज ने जनसंदेश से विशेष वार्ता मे कहा कि जिस पार्टी की सरकार का सबसे वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता साढ़े चार साल तक पार्टी की सरकार का मुख्यमंत्री रहने के बाद बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के खुलेआम यह कहता है कि उसकी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पाकिस्तान का आदमी है और देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। वो कहता है कि… “मैं नवजोत सिंह सिद्धू को अच्छे से जानता हूं। वो पाकिस्तान का आदमी है। वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान की आर्मी के चीफ कमर बाजवा का गहरा दोस्त हैं। नवजोत सिंह सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। अगर वो मुख्यमंत्री बना तो देश की सुरक्षा के लिए यह बहुत खतरनाक है।

उपरोक्त सारे आरोप किसी संघी या भाजपाई नेता ने नहीं बल्कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाये है। साॅसद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने नवजोत सिंह सिद्धू के विषय में जो कुछ भी कहा, वह सब दस्तावेजी है और तथ्यात्मक है। उन्होंने खुलकर यह भी बताया है कि सिद्धू की करतूतों की जानकारी वो पार्टी हाईकमान को भी देते रहे हैं।

अतः आज मां बेटा बेटी की कांग्रेसी तिकड़ी सोनिया राहुल प्रियंका से यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान से सटी 600 किमी लंबी सीमा वाले संवेदनशील सीमांत प्रदेश पंजाब में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष उस आदमी को क्यों बनाया जो पाकिस्तान का आदमी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी आर्मी के चीफ कमर बाजवा का गहरा दोस्त हैं तथा देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।क्या मां बेटा बेटी की कांग्रेसी तिकड़ी उपरोक्त सवाल का जवाब देश को देगी।
क्या मां बेटा बेटी की कांग्रेसी तिकड़ी से लुटियन मीडिया परोक्त सवाल का जवाब मांगेगी।
क्या मां बेटा बेटी की कांग्रेसी तिकड़ी से उपरोक्त सवाल का जवाब न्यूजचैनलों के एंकर एडिटर मांगेंगे.?
यह हमारा आपका भी दायित्व है कि मां बेटा बेटी की कांग्रेसी तिकड़ी से उपरोक्त सवाल का जवाब हम आप मिलकर सोशल मीडिया के हर मंच पर तब तक लगातार मांगेंगे जब तक यह तिकड़ी जवाब देने के लिए मजबूर नहीं हो जाती।
साॅसद ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह केवल राजनेता नहीं पूर्व सैन्य अधिकारी भी हैं। अतः उनके द्वारा आज लगाए गए तथ्यात्मक दस्तावेजी आरोपों की गम्भीरता कई गुना बढ़ जाती है।
पंजाब के आज के राजनीतिक घटनाक्रम को कृपया सामान्य राजनीतिक उठापटक की नजर से देखने की गलती न की जाये। अमरिंदर सिंह ने बार बार देश की सुरक्षा का हवाला दिया है












