• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का सुराग तलाशने जौनपुर में कभी भी धमक सकती है सीबीआई

महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य अभिषेक मिश्र का खुटहन के बिशुनपुर गांव में है पैतृक आवास

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 27, 2021
in Jaunpur
0
महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का सुराग तलाशने जौनपुर में कभी भी धमक सकती है सीबीआई
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का सुराग तलाशने जौनपुर में कभी भी धमक सकती है सीबीआई की टीम

महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य अभिषेक मिश्र का खुटहन के बिशुनपुर गांव में है पैतृक आवास

बालपन से ही सानिध्य में रहकर उनका शिष्य अभिषेक बन गया करोड़पति

संकल्प सवेरा,जौनपुर। प्रयागराज जनपद के अखाड़ा के महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का राज तलाशने के लिए सीबीआई की टीम जौनपुर जनपद में कभी भी धमक पड़ सकती है।
जौनपुर के खुटहन थाना अंतर्गत बिशुनपुर गांव से महंत गिरी का गहरा रिश्ता है। क्योंकि इसी गांव निवासी महंत के शिष्य अभिषेक मिश्र के यहाँ बीते 15 मई को शाही अंदाज में आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम में महंत नरेंद्र गिरि स्वयं आये थे।

ऐसे में महंत के शिष्यों और उनके बेहद नजदीकी रहने वाले लोगों से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम हर थ्योरी को खंगालने में जुट गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि उसी कड़ी को जोड़ने के लिए सीबीआई की एक टीम उनके शिष्य अभिषेक मिश्र के पैतृक गांव में कुछ साक्ष्य सबूत जुटाने और लोगों से पूछताछ करने के लिए जल्द ही आने वाली है।

ऐसी चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है।
दरअसल बिशुनपुर गांव उस समय चर्चा में आ गया जब महंत का एक युवा शिष्य है, जो इसी गांव का निवासी है। अभी साल भर पूर्व ही उसने गाँव में करोड़ो खर्च कर आलीशान मकान बनाकर अपना तिलकोत्सव किया था।

जिसमें स्वयं महंत नरेंद्र गिरि और प्रयागराज के कुछ चुनिंदा राजनीतिक हस्तियां, बड़े धन्ना सेठ भी पधारे हुए थे।
शाहगंज तहसील के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत उक्त गाँव निवासी सत्यप्रकाश मिश्रा गाँव की बाजार में किराना और पशुअहार की दुकान कर परिवार का गुजारा करते थे। उनके दो पुत्र बड़ा अंबुज और छोटा अभिषेक मिश्रा है। दोनों भाई बचपन में ही शिक्षा दीक्षा के लिए प्रयागराज चले गए।

जहाँ 12 वर्ष की अवस्था में अभिषेक मिश्रा बाघंबरी अखाड़े से जुड़ गया। इसी दौरान वह महंत नरेंद्र गिरि के संपर्क में आ गया। फिर वह महंत के साथ ही रहने लगा। अधिकतर ग्रामीण उनके बिषय में बस यही जानते थे कि वह प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा है। लगभग दो वर्ष पूर्व ग्रामीण तब हतप्रभ रह गये, जब अभिषेक गांव आकर मकान बनाने की योजना बनाने लगा। नक्से के अनुसार इसके लिए दो एकड़ भूभाग की आवश्यकता थी। जबकि उनके पास वहां दो बीघे जमीन ही उपलब्ध थी।

बताते है की बगल के किसान से एक बीघे जमीन का अदला बदला किया गया। उसे संतुष्ट करने के लिए उतनी ही जमीन के अलावा दस लाख रूपया भी दिया गया था।

लगभग दो एकड़ भूभाग में बने आलीशान भवन की कीमत तीन करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। महंत की संदिग्ध मौत के बाद उनके शिष्य को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है।

Previous Post

आज नहीं तो कल निकलेगा,हर मुश्किल का हल निकलेगा:प्रो.आर.एन.सिंह

Next Post

हिन्दी पखवाड़े के समापन अवसर पर डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र सम्मानित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
हिन्दी पखवाड़े के समापन अवसर पर डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र सम्मानित

हिन्दी पखवाड़े के समापन अवसर पर डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.