कम्पोजिट विद्यालय बामी में मेगा वैक्सीनेशन में विशिष्ट चिकित्सकों ने की शिरकत
संकल्प सवेरा मछलीशहर – मेगावैक्सीनेशन के तहत विकास खण्ड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी के कम्पोजिट विद्यालय सेन्टर पर न्यूरोसर्जन रमित चन्द्र सिंह एवं गायनोलाजिस्ट सौम्या सिंह ने शिरकत की उन्होंने वैक्सीनेशन सेन्टर लगी भीड़ को देखकर प्रसन्नता जाहिर की लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है पहली डोज की तरह ही दूसरी डोज भी महत्वपूर्ण है अतः उसे भी समय पर लगवाये तभी विश्व के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान में सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बी एच यू जैसी सुविधाएं जौनपुर में भी उपलब्ध कराने के लिए वह प्रयासरत हैं। इससे पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह ने चिकित्सक दंपति का माल्यार्पण करके स्वागत किया। वैक्सीनेशन सेन्टर पर प्राप्त सभी डोज लाभार्थियों को लगा दी गई। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुयें, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव अपने समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहें।












