रोलर स्केट्स दल का भव्य अभिनंदन
संकल्प सवेरा जलालपुर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत पर्यटन वाराणसी और वाराणसी रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रैली का आयोजन प्रख्यात कथक नृत्यांगना (गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डिस्ट) सोनी चौरसिया एवं स्केट्स प्रशिक्षक राजेश डोगरा के कुशल नेतृत्व में वाराणसी से लखनऊ तक की यात्रा का शुभारंभ हुआ।पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी कैंटोनमेंट एरिया से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जौनपुर सीमा में प्रवेश करते ही भोजपुरी फिल्म अभिनेता चंदन सेठ के नेतृत्व में रोलर स्केट्स दल का भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी विनय कुमार वर्मा ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश का स्मृति चिन्ह देकर 30 सदस्यीय स्केट्स टीम का स्वागत किया। इस स्केट्स दल में राधा पाल, मानसी राय ,
सुप्रिया सिंह, अनुज चौरसिया ,राजेंद्र वर्मा ,संकेत डोगरा इत्यादि स्केटर शामिल है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. सुदर्शन मिश्रा, जियालाल अग्रहरी, प्रज्ञान वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।












