प्रभु श्रीरामजी का चरित्र समाज के लिए हितकर : गिरीश यादव
रामलीला का एक एक चीज अनुकरणीय :डॉ हरेन्द्र
संकल्प सवेरा जफराबाद।भगवान श्रीरामजी का चरित्र समाज के लिए हितकर है।इस कलियुग में जीवन को अच्छे तरहसे जीने का मार्ग है।यह बातें रविवार की शाम को कबुलपुर बाजार में श्री दयानारायण लीला समिति के कार्यालय का उदघाटन तथा भूमिपूजन के मौके पर बोलते हुए राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कही।
उन्होंने कहा भगवान श्रीराम ने अपने जीवन मे यह दर्शाया की मनुष्य को किसी भी स्थिति से घबराना नही चाहिए।समस्याओं को शांत व स्थिर चित से सामना करना चाहिए।कभी भी समस्या से भागने का नही हिम्मत से सामना करे।कठिनाई के बाद ही आदमी निखरता है।विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भगवान श्रीरामजी ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया।उन्होंने वनवास के दौरन भक्ति से ओत प्रोत सबरी के झूठे बेर खाकर समाज को एक संदेश दिया।
प्रभु के जीवन को पढ़कर सुनकर हम सभी समाज के लोगों को एक सही रास्ता मिलता है।भगवान ने समाज को एकता का पाठ भी दिया इसके पूर्व अतिथियों ने श्री दयाराम लीला समिति के कार्यालय का उदघाटन व भूमिपूजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलमणि श्रीवास्तव तथा संचालन अब्दुल हक अंसारी ने किया।
इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, शीतला मौर्या, संजय सिंह उर्फ बबलू,शशिकांत पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव,रोमी श्रीवास्तव,तारा चौहान,जग्गनाथ चौहान,डॉ दिनेश सिंह, डॉ बद्रीनाथ यादव,सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रामलीला समिति अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।












