सत्याग्रह आन्दोलन का 39वाँ दिन
संकल्प सवेरा जौनपुर। शासन के जनसुनवाई पोर्टल (आई.जी.आर.एस.) पर जनसमस्याओं के फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीडन, अपराध, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों पर कार्यवाही को लेकर यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह आन्दोलन 39वें दिन भी जारी रहा।
आन्दोलन में समर्थन व्यक्त करते हुए सत्याग्रह के 39वें दिन आनन्द प्रेमधन सरोज, विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, मंगला प्रसाद तिवारी, देवेन्द्र खरे, अरूण कुमार यादव, असलम परवेज खान, संजय शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, लालबहादुर यादव, पंकज कुमार प्रजापति, रवीन्द्र श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, मकरन्द कुमार मखमेलपुरी, सुजीत यादव, संदीप यादव, अरविन्द कुमार मौर्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।