अंतरराष्ट्रीय वेब कॉन्फेंस में विजेता चतुर्वेदी यंग जूलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित
संकल्प सवेरा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेब कॉन्फेंस कोविड 19 सेकंड वेव: चैलेंजेस फ़ॉर सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट 13 से 15 सितंबर 2021में आयोजित ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में तिलक धारी महाविद्यालय जौनपुर ,प्राणि विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ देव ब्रत मिश्रा के निर्देशन में शोध कार्य कर रही शोध छात्रा विजेता चतुर्वेदी को एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन प्रयागराज की कार्यकारी परिषद ने विजेता चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र “कोविड 19 लाकडाउन के दरम्यान पृथ्वी और पारिस्थितिकी तंत्र का ह्रास कम हुआ ,
इसे कैसे बचाया जाए “पर अपना शोध पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत की। कार्यकारी परिषद ने विजेता चतुर्वेदी के उत्कृष्ट शोध के लिए ” यंग जूलॉजिस्ट अवार्ड ” को ऑनलाइन प्राणि विज्ञान विभाग ,गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान के हस्ताक्षर प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष निशा मिश्रा ने विजेता की सफलता पर हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दी। अनिल कुमार चतुर्वेदी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य एवम चन्द्र कला चतुर्वेदी ने विजेता के पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई एवम शुभाशीष दिए

शोध निर्देशक डॉ देव ब्रत मिश्रा ने बताया कि विजेता चतुर्वेदी उदीयमान शोधार्थी है। ए बी आर फ़ जैसी प्रतिष्ठित संस्था से पुरस्कृत होना गौरव की बात है। विजेता जे साथ साथ यह मेरे लिए भी बहुत गौरव की बात है ,मेरे शोध छात्रा को यंग जूलॉजिस्ट अवार्ड मिला।












