• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 15 दिन में पूर्ण हो लाभार्थियों का चिन्हांकन

जिलाधिकारी ने आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर जिला प्रोबेशन कार्यालय भेजने के दिए निर्देश

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 25, 2021
in Jaunpur
0
गणपति पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल मिला जिलाधिकारी से सौंपा ज्ञापन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना : 15 दिन में पूर्ण हो लाभार्थियों का चिन्हांकन

जिलाधिकारी ने आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर जिला प्रोबेशन कार्यालय भेजने के दिए निर्देश
संकल्प सवेरा,जौनपुर,। कोविड-19 या अन्य कारणों से माता-पिता या अभिभावक को खोने वाले बच्चों/किशोरों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत आर्थिक लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) और खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पत्र जारी किया है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन व आवेदन फार्म भरने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

समय से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर जिला प्रोबेशन कार्यालय फार्म भेजने का निर्देश दिया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि योजना से लाभान्वित किए जाने वाले बच्चों की श्रेणियां/पात्रता निर्धारित की गई है। बताया गया है कि 18 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों, माता-पिता में किसी एक की अथवा वैध अभिभावकों की मृत्यु एक मार्च 2020 के बाद हुई हो। 18 से 23 वर्ष की आयु के ऐसे किशोर जिनके माता-पिता दोनों, माता-पिता में किसी एक की, अथवा वैध अभिभावकों की मृत्यु हो गई है।

उनको कक्षा- 12 तक की शिक्षा पूरी करने के बाद राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करने वाले, अथवा नीट, जेईई, क्लैट जैसे राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को  23 वर्ष की आयु पूरी होने या स्नातक शिक्षा अथवा मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त करने में जो भी पहले हो तक इस योजना में लाभान्वित किया जाएगा।

add

केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य समरूपी योजना यथा बाल श्रमिक विद्या योजना आदि का लाभ प्राप्त कर रहे परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा जबकि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे बच्चों को जो 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 12 तक की शिक्षा पूरी करने के बाद भी राजकीय महाविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करने वाले एवं नीट, जेईई, क्लैट जैसे राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को 23 वर्ष की आयु पूरी होने या स्नातक शुरू शिक्षा अथवा मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त करने में जो भी पहले हो तक योजना का लाभ दिया जाएगा।

18 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चे जिन्हें बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल वैश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार, पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराया गया हो या भिक्षावृत्ति, वैश्यावृत्ति में शामिल परिवारों के बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा।
बच्चों को इस क्रम में मिलेगी वरीयता:
1- जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की पूर्व में मृत्यु हो गई हो अथवा अभिभावक की मृत्यु हो गई हो।

2-ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो या ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता में एक की मृत्यु हो गई हो या मां तलाकशुदा हो अथवा कुटुंब द्वारा उनका परित्याग कर दिया गया हो।
3-ऐसे बच्चे जिन्हें बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति या बाल वेश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार/पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराया गया हो या भिक्षावृत्ति, वैश्यावृत्ति में शामिल परिवारों के बच्चे।
4-ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता या परिवार का मुखिया जेल में है।

सहायता राशि के लिए वित्तीय मानक:
1-पात्रता की श्रेणी में आने वाले परिवार के अधिकतम दो बच्चों को प्रति माह, प्रति बालक/बालिका 2500 रुपए की सहायता दी जाएगी।
2- जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो या ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता में एक की मृत्यु हो गई हो या मां तलाकशुदा हो अथवा कुटुंब द्वारा उनका परित्याग कर दिया गया हो।

ऐसे बच्चों के परिवार की आर्थिक आय रुपए तीन लाख से कम होनी चाहिए। लेकिन ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की पूर्व में मृत्यु हो गई हो और अभिभावक की मृत्यु हो गई हो।या ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो, उन पर आय सीमा की शर्तें लागू नहीं होंगी

Previous Post

युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप

Next Post

शिवांसु सिंह राजपूत चुने गए हिन्दू रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शिवांसु सिंह राजपूत चुने गए हिन्दू रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष

शिवांसु सिंह राजपूत चुने गए हिन्दू रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

June 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.