सड़क दुर्घटना में एक की मौत ,दो जख्मी
संकल्प सवेरा,सुजानगंज( जौनपुर) क्षेत्र के नागौली गाँव राज्य मार्ग पर दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धरमपुर निवासी दिनेश पटेल पुत्र गुरु प्रसाद पटेल निवासी धरमपुर घर से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे।जबकि लल्लू पुत्र हरी लाल निवासी सैदानी तथा सुरेंद्र पुत्र नन्हकू राम निवासी सैदानी सुजानगंज से बादशाहपुर की तरफ जा रहे थे जैसे ही दोनो नागौली पहुंचे ।
आमने सामने भिड़ंत हो गई।जिससे सभी घायल हो गए और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज लाया गया जहा दिनेश पटेल पुत्र गुरु प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दोनो अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर घर में कोहराम मच गया|












