• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Purvanchal News

विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान अपने विद्यार्थियों से मिलती है: प्रो०निर्मला एस० मौर्य

अंतर्राष्ट्रीय छात्र सहायता प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ पुरा छात्र सम्मेलन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 19, 2021
in Purvanchal News
0
विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान अपने विद्यार्थियों से मिलती है: प्रो०निर्मला एस० मौर्य
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान अपने विद्यार्थियों से मिलती है -कुलपति

अंतर्राष्ट्रीय छात्र सहायता प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ पुरा छात्र सम्मेलन

संकल्प सवेरा जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित अंतर्राष्ट्रीय छात्र सहायता प्रकोष्ठ (ऑफिस फ़ॉर इंटरनेशनल अफेयर्स) द्वारा विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुरछात्रों से जुड़ने हेतु एलुमनाई कनेक्ट (Alumni Connect) कार्यक्रम का ऑनलाइन सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुराछात्रों को अपने विश्वविद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु वर्तमान में हो रहे नवाचारों से अवगत कराना एवं विदेशी छात्रों को विश्वविद्यालय में अध्ययन हेतु प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो० निर्मला एस० मौर्य ने कहा कि पुराछात्र विदेशों में रहकर अपने विश्वविद्यालय एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने आवाह्न किया कि आप सभी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से जुड़ें तथा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे शोध अनुसंधानो से अवगत कराएं।

प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ० प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम एवं प्रकोष्ठ की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रकोष्ठ के विभिन्न उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विदेशों में विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत पुराछात्रों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आरंभ बहुत ही अच्छी पहल है तथा हम सभी विश्वविद्यालय की प्रगति हेतु अपने अनुभवों/शोध को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से साझा करने को तत्पर रहेंगे।

रवांडा, ईस्ट अफ्रीका से प्रो० सत्येन्द्र सिंह, यूएसए से डॉ० रक्षामणि त्रिपाठी, डॉ० मुकेश प्रताप यादव, डॉ० प्रशांत, डॉ० सौरभ प्रियदर्शी, डॉ० अंकित पटेल, डॉ० सौरभ श्रीवास्तव, डॉ० विनीत कुमार मौर्य, डॉ० सुनील कुमार राय, डॉ० रोहित उपाध्याय, डॉ० सुरेश यादव, यूके से डॉ० स्नेहा वर्मा, डॉ० अभय नारायण सिंह, डॉ० विपुल सिंह, डॉ० विष्णु त्रिपाठी, स्विट्जरलैंड से डॉ० अमिता सिंह,

ताइवान से श्री ज्योतिष सिंह, यूएई से डॉ० रुचि सिन्हा, श्री सुंदरम शुक्ल सहित कई पुराछात्र अपनी विश्वविद्यालय से जुड़ी सुनहरी यादों का वर्णन करते हुए भावुक हो गए। सभी पुराछात्रों ने एक स्वर से ऐसे कार्यक्रम को जारी रखने तथा शैक्षणिक आदान प्रदान हेतु अनुकूल वातावरण बनाने पर बल दिया।

सम्मेलन में प्रो० वंदना राय, प्रो० राजेश शर्मा, प्रो० अविनाश पथर्डीकर, प्रो० मानस पांडेय ने भी छात्रों को संबोधित किया तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ० मुराद अली एवं संचालन डॉ० गिरिधर मिश्र ने किया।

तकनीकी सहयोग डॉ० आलोक दाश ने दिया। इस अवसर पर प्रो० देवराज सिंह, प्रो० अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ० मनोज मिश्र, डॉ० झांसी मिश्रा, डॉ० जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ० मनीष कुमार गुप्ता, डॉ० अन्नू त्यागी, डॉ० धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ० पुनीत धवन,
डॉ० सुरजीत यादव,डॉ० सचिन अग्रवाल, डॉ० मनोज पांडे, डॉ० उपेंद्र यादव, डॉ० ऋषि श्रीवास्तव, डॉ० सत्यम उपाध्याय, श्री रामांशु प्रभाकर सिंह सहित कई प्राध्यापकगण एवं अन्य छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Previous Post

कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने जिले में चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया

Next Post

अरविंद शुक्ला बने भाजपा काशी प्रांत के प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अरविंद शुक्ला बने भाजपा काशी प्रांत के प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक

अरविंद शुक्ला बने भाजपा काशी प्रांत के प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

October 30, 2026
जौनपुरमें श्रीरामकथा के नौवें दिन शबरी प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु

जौनपुरमें श्रीरामकथा के नौवें दिन शबरी प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु

October 29, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

October 30, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.