भाजपा से पूनम यादव 84 मत पाकर बनी करंजाकला की ब्लाक प्रमुख
संकल्प सवेरा,करंजाकला (जौनपुर) क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 111नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमे भाजपा नेता राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव की भहेऊ पूनम यादव पत्नी मनोज यादव भाभी सुनील यादव (मम्मन )करंजाकला से अधिकृत 84 मत पाकर विजई घोषित की गई |
सपा से अधिकृत प्रत्याशी गीता देवी पत्नी रामानंद यादव को 25 मत मिलने पर करारा झटका लगा जिसमे दो वोट निरस्त हुवे जहाँ समर्थकों में मायूसी छा गई ,वही भाजपा समर्थक अपने प्रत्याशी के विजई घोषित होने पर जयकारे लगाए और साथ उनका अभिनंदन किया |
भाजपा प्रत्याशी को जिताने में राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव मतगणना होने तक ब्लॉक से पांच सौ मीटर दूर रहे | मतगणना का कार्य एसडीएम पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया|












