संकल्प सवेरा,जौनपुर । वामपंथी जन संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से सरकार द्वारा चुपके से लाये गए आर्डिनेंस कानून को वापस लेने तथा आयुद्ध कंपनियों निजीकरण के विरोध में मार्च निकाल कर महामहिम राष्टृपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन,
जिलाधिकारी को सौप, जिसमें 1 आवश्यक प्रतिरक्षा सेना 2021 अध्यादेश वापस लिया जाय, 2 नागरिक प्रतिरक्षा आयुद्ध कारखानों के निजीकरण पर रोक लगाया जाय, 3. तीनों कृषि विरोधी काले कानून वापस लिए जाय, 4. डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, और अनिवार्यता खाद्य पदार्थों की बढ़ी हुई
कीमतें वापस लिया जाय साथ मूल्य वृद्धि पर रोक लगाया जाय, जैसे मांग राष्टृपति द्वारा जिलाधिकारी को सौप गया इस मौके पर वामपंथी जन संघर्ष समिति के इंद्रजीत पाल, जय लाल सरोज,
जय प्रकाश सिंह, गौरव सिंह, अशोक पांडे, लाल प्रकाश राही, नीरज श्रीवास्तव, राजेश रावत, श्रीपत्, सिंह, प्रवीण शुक्ला, किरण शंकर सिंह रघुवंशी, समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।












