• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वर्गीय चंद्रशेखर जी को कर्मयोगी बताया

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को पुण्यतिथि पर याद किया गया

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 9, 2021
in Jaunpur
0
वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वर्गीय चंद्रशेखर जी को कर्मयोगी बताया
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को पुण्यतिथि पर याद किया गया
संकल्प सवेरा,जौनपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित जौनपुर पत्रकार संघ भवन में चंद्रशेखर विचार मंच के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर की 14वी पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें जनपद के वरिष्ठ विचारकों ने प्रतिभाग करके पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने अपने उदबोधन में कहा कि चंद्रशेखर ने इंदिरा गांधी का साथ विषम परिस्थितियों में देते हुए उन्हें स्थापित किया।उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को चन्द्रशेखर के कृतित्व को समझाने की जरूरत है जिससे गुमराह हो रही युवा पीढ़ी को राह मिलेगी।यही चन्द्रशेखर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि टी डी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण सिंह ने कहा कि चद्रशेखर बहुत ही बोल्ड व्यक्तित्व थे,वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णय लेने से तनिक भी घबराते नही थे,वे जीवन पर्यंत गरीबों के लिये समर्पित रहे।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि चंद्रशेखर जैसा व्यक्ति ना तो हुआ और ना होगा,क्योंकि आज के राजनीतिक नेता अपने अयोग्य नेतृत्व की गणेश परिक्रमा करते हैं किंतु चंद्रशेखर सदैव बेबाक टिप्पणी करते रहे,सभी के विरुद्ध चाहे वह पक्ष हो चाहे विपक्ष।
चंद्रशेखर एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद भी अपनी वेशभूषा से समझौता नही किया।कार्यक्रम के आयोजक वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं जो कभी अपने लिए नही जिये,हमेशा दूसरों के लिए जीते थे।उनका कृतित्व उनका विचार श्रीकृष्ण के द्वारा दिए गए गीता के ज्ञान से ओत प्रोत है।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह ने हमेशा गरीबो के लिए तड़प थी,उन्होंने जनता को करीब से जानने के लिये पांच हज़ार किमी से अधिक की पदयात्रा की थी।
कांग्रेसी नेता राजेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि चंद्रशेखर जी देश से गरीबी को समाप्त करना चाहते थे।
जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने कहा कि चद्रशेखर जी पहले युवा तुर्क नेता थे,
उन्होंने देश की एकता के नाम पर कभी समझौता नहीं किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि
राजनीति देशभक्ति से होती है,जो कि वर्तमान समय नहीं है,चंद्रशेखर जी इससे मुक्त रहे,वे देशभक्ति के लिये राजनीति करते थे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सेंट जॉन्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कहा कि चंद्रशेखर जी बहुत ही भावुक व्यक्ति थे,वे दूसरे के कष्ट देखकर रो देते थे।उन्होंने गरीबो के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जाना समझा और उसे दूर करने का पूरा प्रयास किया। ।जिसकी अध्यक्षता सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने किया।इस श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह एवं ओमप्रकाश सिंह रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई एवं प्रबुद्ध वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के कार्यों का उल्लेखकर उन्हें कर्मयोगी बताया।वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह एवं दुष्यंत सिंह ने चंद्रशेखर जी के जीवन के अविस्मरणीय पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस के नेता राजेश सिंह एवं जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने भी अपने संस्मरण के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस कार्यक्रम का संचालन मधुकर तिवारी ने किया।अंत में फादर पी विक्टर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में चंद्रशेखर जी से अपने व्यक्तिगत सम्बध एवं लगाव का भी जिक्र किया।फादर ने बताया कि जब चन्द्रशेखर जी पदयात्रा करते हुए कन्याकुमारी गए थे तब उनके बड़े भाई ने एक तमिल पत्रिका के लिए उनका हिंदी में साक्षात्कार लिया था।तभी से उनसे एवं उनके परिवार से व्यक्तिगत लगाव हो गया था।गाजीपुर एवं बलिया में 20 वर्षों तक काम करने के दौरान उनको नज़दीक से जानने और समझने का मौका मिला।वे एक महान नेता और विचारक तो थे ही साथ में बहुत भावुक और बहुत ही कठोर भी थे।वे अपनों के लिए रो पड़ते थे वहीं सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करते थे,उसके लिए अत्यंत कठोर हो जाते थे।उनका यह स्वभाव नारियल जैसा था,जो ऊपर से कठोर और अंदर से मुलायम होता है।ऐसी पवित्र आत्माएँ मरती नहीं,अपने विचारों से सदैव जीवित रहती हैं

।चन्द्रशेखर जी अपने विचारों एवं कार्यों से सदा अमर रहेंगे।इस अवसर पर प्रेमशंकर यादव,रामदयाल द्विवेदी,राजेश यादव,डॉक्टर रामजी तिवारी,धर्मेंद्र सिंह,राधेश्याम पांडेय आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Previous Post

नगर में बीजेपी नेता का फांसी के फंदे से झूलती मिली… 

Next Post

वामपंथी जन संघर्ष समिति ने सोपा ज्ञापन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
वामपंथी जन संघर्ष समिति ने सोपा ज्ञापन

वामपंथी जन संघर्ष समिति ने सोपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.