टीकाकरण अभियान में सबका सहयोग जरूरी, आनन्द मिश्र
एसडीएम ने टीकाकरण शिविर का किया शुभारंभ
संकल्प सवेरा,जौनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्ग अधिवक्ता समाज से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने और पास पड़ोस के लोगों को भी टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
इसके पहले कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के महामंत्री आनंद कुमार मित्र ने इस अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि टीकाकरण से ही इस जंग को जीता जा सकता है। बस जरूरत है कि समाज के सभी वर्ग के लोगों का अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं। उन्होंने टीकाकरण की पहली डोज खुद अपने लगवा कर अधिवक्ता साथियों को प्रेरित किया।
श्री मिश्र ने कलेक्ट्रेट बार अधिवक्ता समिति के सभी साथियों से अपील किया कि आप लोग अपने परिवार के सभी लोगों का अधिक से अधिक टीकाकरण कराते हुए अभियान में सहयोग दें। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री बृजेश यादव, संजय सिंह, बृजमोहन शुक्ला, सुधाकर प्रजापति, महावीर पाल, ओमप्रकाश सिंह आदि सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। टीकाकरण का यह शिविर डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर लगाया गया था।












