नई दिल्ली,संकल्प सवेरा. छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार की मां की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. हत्या के आरोपी पहलवान सुशील की मां ने इस मामले में मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर किसी भी प्रकार का आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने का आदेश देने की मांग की थी. उन्होंने दलील दी कि इससे आर्टिकल 19 (व्यक्तिगत स्वतंत्रता) का उल्लंघन हो रहा है.
याचिकाकर्ता ने कहा कि सुशील कुमार गोल्ड मेडलिस्ट हैं और उन्होंने ओलंपिक में भारत का नाम गर्व से ऊपर किया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश सुनाते हुए कहा कि इस याचिका में सुनवाई का कोई आधार नहीं दिखता है. इसलिए इसपर कोई आदेश जारी नहीं किया जा सकता है. बता दें कि सुशील कुमार पर युवा पहलवान सागर धनखड़ की हत्या करने का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.












